फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

100 Days of RRR: एसएस राजामौली की फिल्म ने पूरे किए 100 दिन, जानिए अब तक की कमाई से लेकर रिकॉर्ड्स तक सबकुछ

Sun, 03 Jul 2022 11:31 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 03 Jul 2022 11:31 AM IST
सार

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने अपने रिलीज के बाद से ही कई रिकॉर्ड कायम किए हैं।

विज्ञापन
100 Days of RRR: Know SS Rajamaouli, Ram Charan, Jr NTR Film life time box office collection and records
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने अपने रिलीज के बाद से ही कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। अपने रिकॉर्ड की इन सूची में फिल्म ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। हाल ही में जूनियर एनटीआर और रामचरण स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म को ना सिर्फ साउथ में बल्कि पूरे देश और दुनिया में काफी पसंद किया था। अपनी इसी लोकप्रियता के चलते फिल्म ने यह नई उपलब्धि अपने नाम की है।

 

100 Days of RRR: Know SS Rajamaouli, Ram Charan, Jr NTR Film life time box office collection and records
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में लगभग 1150 करोड़ का कलेक्शन करते हुए आरआरआर देश में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। एनटीआर और राम चरण अपनी इस फिल्म की वजह से अभी भी न केवल भारत से, बल्कि पश्चिमी देशों से भी सराहना मिल रही है। फिल्म ने आज अपने 100 गौरवशाली दिन पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर आरआरआर के निर्माताओं ने फिल्म को मिले प्या के लिए सभी को धन्यवाद दिया। सिनेमाघरों के बाद जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर यह फिल्म अब भी ओटीटी पर कमाल कर रही है। फिल्म की इस खास उपलब्धि के मौके पर जानते हैं फिल्म के अभ तक के सभी रिकॉर्ड्स के बारे में- 
 

 

100 Days of RRR: Know SS Rajamaouli, Ram Charan, Jr NTR Film life time box office collection and records
RRR - फोटो : सोशल मीडिया

बनी सबसे बड़ी पैन इंडिया ओपनर

इस पीरियड ड्रामा फिल्म ने पहले दिन ही कई रिकॉर्ड तोड़े थे। अपनी रिलीज के पहले दिन 165.50 करोड़ की कमाई कर आरआरआर पहले दिन इतनी कमाई करने वाली देश की पहली फिल्म बन गई। फिल्म ने पहले अकेले आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 110 करोड़ का कारोबार किया था। साथ ही दुनिया भर में 240 करोड़ की कमाई कर RRR देश की सबसे बड़ी ओपनर भी बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
100 Days of RRR: Know SS Rajamaouli, Ram Charan, Jr NTR Film life time box office collection and records
RRR - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म ने अपनी रिलीज के तीन दिनों के भीतर ही 490 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। इस आंकड़े के साथ ही फिल्म द बैटमैन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए उस सप्ताहांत दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

विज्ञापन
100 Days of RRR: Know SS Rajamaouli, Ram Charan, Jr NTR Film life time box office collection and records
‘आरआरआर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आंध्र, तेलंगाना में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
आरआरआर ने अपने घरेलू बाजार में कमाई के रिकॉर्ड तोड़े थे। फिल्म ने बाहुबली: द कन्क्लूजन को पछाड़कर यह अब तक की (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का मुकाम हासिल किया था। फिल्म ने सिर्फ 10 दिनों में 311 करोड़ की कमाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed