फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharti Singh: भारती सिंह की पहली हवाई यात्रा का दिलचस्प किस्सा, कपिल की कामयाबी ने दी मुंबई आने की हिम्मत

Sun, 03 Jul 2022 11:23 AM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 03 Jul 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
Happy birthday Bharti Singh career and first flight journey Kapil sharma success gave her the courage to come to Mumbai
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

3 जुलाई 1984 को पंजाब के अमृतसर में जन्मी भारती सिंह 38 साल की हो चुकी हैं। आज कॉमेडी की दुनिया में भारती सिंह की अपनी एक अलग पहचान है। जिस मोटापे को लेकर लोग भारती सिंह का मजाक उड़ाया करते थे, उसी मोटापे से भारती सिंह ने ये साबित कर दिया कि टैलेंट शारीरिक बनावट का मोहताज नहीं होता है। हालांकि जब लोग उनके मोटापे को लेकर मजाक उड़ाया करते थे तो भारती  को बहुत दुख होता था और वो रात भर रोया करती थीं। लेकिन भारती ने अपनी प्रतिभा सिर्फ कॉमेडी में ही नहीं दिखाई बल्कि उन्होंने ये साबित किया कि प्रतिभा की तुलना शरीर के मोटे या पतले होने से नहीं की जा सकती। बता दें कि एक अच्छी कॉमेडियन होने के साथ-साथ भारती एक शूटर भी रह चुकी हैं और उसमें गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। आइए जानते है भारती सिंह से जुड़े कुछ और दिलचस्प किस्से..

Happy birthday Bharti Singh career and first flight journey Kapil sharma success gave her the courage to come to Mumbai
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

होटल में अकेले जाने से लग रहा था डर 
मीडियम क्लास फैमिली में लड़कियों को अकेले बाहर जाना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में अगर होटल में किसी लडकी को अकेले किसी से मिलने जाना पड़े तो डर तो लगेगा ही। पहली बार जब 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैंपियन सीजन 4'  के ऑडिशन के लिए भारती सिंह को होटल में बुलाया गया, तो उन्हें अकेले होटल में जाने से डर लग रहा। उन दिनों उनको ऑडिशन के बारे में कुछ नहीं पता था। वह स्क्रीन टेस्ट के बारे में पहले सुन चुकी थी। बता दें कि ऑडिशन से पहले फिल्मों में काम पाने के लिए स्क्रीन टेस्ट देना पड़ता था, जो कि ऑडिशन जैसा ही होता था, लेकिन स्क्रीन टेस्ट की बदनामी बहुत हुई। लेकिन जब उनको बताया गया कि ऑडिशन में कई लोग रहते है इसलिए डरने की कोई जरूरत नहीं है। जब जाकर वह ऑडिशन देने के लिए तैयार हुई।

Happy birthday Bharti Singh career and first flight journey Kapil sharma success gave her the courage to come to Mumbai
कपिल शर्मा, भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा से मिली प्रेरणा 
भारती सिंह ने सोचा भी नहीं था कि वह कभी कॉमेडी क्वीन कहलाएंगी। भारती सिंह को लोग कॉमेडी शोज में लोग खूब बड़बड़ाते हुए देखते हैं। लेकिन बचपन में वह बहुत कम बात करती थी। उन दिनों अपने दोस्त से कभी कभार मजाक कर लेती थी, एक बार वह अपने दोस्त की मिमिक्री कर रही थी, तो दोस्तो ने सलाह दी कि उन्हें लाफ्टर चैंपियन में जाना चाहिए। उन दिनों लाफ्टर चैंपियन का बहुत ही क्रेज था उन्ही दिनों कपिल शर्मा भी 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैंपियन सीजन तीन' जीत कर गए थे। कपिल शर्मा भी उन्ही के शहर अमृतसर से ही हैं। जब अपने शहर का कोई बंदा कामयाब होता है, तो अपने अंदर भी आत्मविश्वास आ ही जाता है। ऊपर से जब दोस्तो उन्हें  सलाह दिया तो उनको लगा कि एक बार कोशिश करने में हर्ज क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday Bharti Singh career and first flight journey Kapil sharma success gave her the courage to come to Mumbai
भारती सिंह - फोटो : social media

पहली बार मां के साथ फ्लाइट की यात्रा 
भारती सिंह जब दो साल की थी, तभी उनके पिता का स्वर्गवास हो गया। उनकी मां ने ही भारती और उनके बड़े भाई और बहन की परवरिश अकेले की । उनका बचपन बहुत ही आर्थिक संकट में गुजारा। ऐसे में वह कभी फ्लाइट की यात्रा करेंगी, इसके बारे में कभी सोचा ही नहीं था। ऑडिशन के बाद भारती को अमृतसर से मुंबई फ्लाइट से बुलाया गया। वह पहली बार अपनी मां के साथ फ्लाइट से मुंबई आई। द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन वन विजेता सुनील पाल कहते है, 'भारती सिंह और राजवीर कौर को मैंने ही ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ सीजन 4 के दौरान स्टेज पर इंट्रोड्यूस किया था।

विज्ञापन
Happy birthday Bharti Singh career and first flight journey Kapil sharma success gave her the courage to come to Mumbai
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पहली फिल्म में नहीं मिला काम
सुनील पाल ने सभी कॉमेडियन को लेकर फिल्म 'भावनाओं को समझो' बनाई थी।  इसमें सभी हास्य कलाकारों  ने काम किया था, लेकिन भारती सिंह ने नही। इस बात की खबर जब भारती सिंह को लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत सुनील पाल से किया तो सुनील पाल ने उन्हें अपनी दूसरी फिल्म में काम देने की बात कह कर बात वही पर टाल दिया और भारती सिंह ने वादा किया कि जब भी वो दूसरी फिल्म बनाएंगे तो वो उनकी फिल्म में जरूर काम करेंगी। सुनील पाल कहते हैं, ‘जब मैं अपनी दूसरी फिल्म 'मनी बैक गारंटी' बनाने जा रहा था, तब भारती सिंह बहुत बड़ी स्टार बन चुकी थी, मुझे लगा कि पता नहीं अब मेरी फिल्म करेंगी या नहीं। लेकिन जैसे ही उनको अपनी फिल्म के बारे में बताया वह तुरंत तैयार हो गई। इस तरह से उन्होंने अपना वादा निभाया।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed