फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

December 2023 Releases: दिसंबर में इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा दम, रणबीर की किस्मत का काउंटडाउन शुरू

Fri, 17 Nov 2023 10:18 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 17 Nov 2023 10:18 AM IST
विज्ञापन
December 2023 Releases: Ranbir Kapoor Animal to Sam Bahadur Salaar Joram and SRK Dunki will Hit Theatres
दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला

अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्मों में बहुत ही रोमांचक मुकाबला दिखने वाला है। दिसंबर के पहले सप्ताह में जहां रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' और विकी कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं दूसरे सप्ताह मनोज बाजपेयी की 'जोरम' और वरुण तेज की फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' के बीच टक्कर हो सकती है। और, साल के अंत में दिखेगा शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' और प्रभास की फिल्म 'सालार' का महामुकाबला। दिसंबर में कैटरीना कैफ की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' और  सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' भी रिलीज होने वाली थीं लेकिन इन दोनों फिल्मों ने रिलीज से पहले ही हथियार डाल दिए हैं। चलिए आपको बताते हैं दिसंबर में रिलीज के लिए दम भर रहीं फिल्मों के बारे में..

December 2023 Releases: Ranbir Kapoor Animal to Sam Bahadur Salaar Joram and SRK Dunki will Hit Theatres
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एनिमल (1 दिसंबर 2023)
अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का जब से टीजर लांच हुआ है तब से इस फिल्म को लेकर युवाओं में काफी जोश देखा जा रहा है। बढ़ी हुई दाढ़ी, होठों से चिपकी सिगरेट और बीवी से अजीब तरह की दूरी बनाने की कोशिश करते रणबीर के इस किरदार ने दर्शकों को काफी चौंकाया भी है। संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में रणबीर को देखने की भी दर्शकों को काफी उत्सुकता है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी  और बॉबी देओल की मुख्य भूमिकाएं है।

December 2023 Releases: Ranbir Kapoor Animal to Sam Bahadur Salaar Joram and SRK Dunki will Hit Theatres
सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सैम बहादुर (1 दिसंबर 2023)
अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म ‘पिप्पा’ में सैम मानेकशॉ का किरदार देखने के बाद दर्शकों को अब ये पूरा किरदार बड़े परदे पर फिल्म 'सैम बहादुर' में दिखने वाला है। फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित इस फिल्म में विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का चलना विक्की कौशल के लिए बहुत जरूरी है। कैटरीना कैफ के चलते सुर्खियों बटोरने वाले विक्की के पास अब भी मौका है कि वह अपने अभिनय के चलते सुर्खियां बटोरें और लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के ठप्पे से दूर हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
December 2023 Releases: Ranbir Kapoor Animal to Sam Bahadur Salaar Joram and SRK Dunki will Hit Theatres
ऑपरेशन वैलेंटाइन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऑपरेशन वैलेंटाइन (8 दिसंबर 2023)
साउथ के अभिनेता वरुण तेज की फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' भारतीय वायु सेना की पृष्ठभूमि पर केंद्रित सत्य सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस फिल्म में वरुण तेज के साथ यशराज फिल्म्स की टैलेंट कंपनी की अभिनेत्री मानुषी छिल्लर लीड भूमिका में हैं। फिल्म में वरुण तेज  भारतीय वायु सेना के पायलट और मानुषी छिल्लर एक रडार ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी। अभिनेता वरुण तेज की यह फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में एक साथ रिलीज होगी।

विज्ञापन
December 2023 Releases: Ranbir Kapoor Animal to Sam Bahadur Salaar Joram and SRK Dunki will Hit Theatres
जोरम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जोरम (8 दिसंबर 2023)
बीते वर्षों से लगातार खबरों में छाई मनोज बाजपेयी की फिल्म 'जोरम' थियेटर में रिलीज होने जा रही है। देवाशीष मखीजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। इस में मनोज बाजपेयी के अलावा  तनिष्ठा चटर्जी और राजश्री देशपांडे जैसे कलाकार अहम भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म अब तक कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रदर्शित की जा चुकी है और इस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से खूब सराहा गया। काफी लंबे समय के बाद मनोज बाजपेयी की फिल्म ओटीटी पर सीधे रिलीज ना होकर थियेटर में रिलीज होने जा रही है।
Thursday Box Office Report: टाइगर 3 की कमाई में गिरावट जारी, जानें कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों का हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed