फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाहरी भीतरी के झगड़े के बीच दीपक डोबरियाल ने उठाया ये बड़ा सवाल, देखिए ये पोस्टर और बताइए कहां है वो!

Thu, 30 Jul 2020 02:39 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 30 Jul 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Deepak Dobriyal expressed his disappointment over for not given credit by makers in his films
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता दीपक डोबरियाल को तनु वेड्स मनु, गुलाल, ओमकारा, हिंदी मीडियम जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। लेकिन, दीपक को इस बात का मलाल है कि उन्हें कभी उनकी फिल्मों के पोस्टर में जगह नहीं मिली। उन्होंने अपने इस दुख को सोशल मीडिया पर जाहिर किया है। दीपक ने ओमकारा, गुलाल, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, हिंदी मीडियम और शौर्य फिल्मों के पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए हैं और हर एक पोस्ट के साथ कुछ न कुछ लिखा भी है।

Deepak Dobriyal expressed his disappointment over for not given credit by makers in his films
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओमकारा' के लिए दीपक ने लिखा, 'पोस्टर में नहीं था, पर मैं भी था इस फिल्म में। किसी को नजर आया?' इसके बाद अनुराग कश्यप की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'गुलाल' में दीपक ने एक अहम भूमिका निभाई है। उनका किरदार फिल्म में अंत तक जीवित रहता है। इस चीज को याद करते हुए उन्होंने इस फिल्म के पोस्टर के साथ लिखा, 'इस फिल्म में भी था मैं। पर फिल्म का नाम भूल गया। इसमें भी कुछ किया था मैंने। किसी को याद है? क्या फिल्म थी और क्या काम था मेरा?'

View this post on Instagram

poster me nahi tha,,par main bhi tha is film me. kisi ko nazar aaya??🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣

A post shared by Deepak Dobriyal (@deepakdobriyal1) on



View this post on Instagram

Is film me bhi tha main,, par film ka naam bhool gaya.. isme bhi kuch kiya tha maine. kisi ko yaad hai??? kya film thi aur kya kaam tha mera????? 🤣🤣🤣

A post shared by Deepak Dobriyal (@deepakdobriyal1) on

Deepak Dobriyal expressed his disappointment over for not given credit by makers in his films
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता आर माधवन और कंगना रनौत की सुपरहिट फिल्में 'तनु वेड्स मनु' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' दोनों में ही दीपक ने पप्पी का किरदार निभाया है। इस फिल्म में उनके अभिनय की दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने ही खूब तारीफें हैं। इन कॉमेडी फिल्मों का हिस्सा होने पर दीपक ने लिखा, 'इसमें भी था (फिल्म में)। अगली बार टैग करें तो वर्किंग स्टिल्स जरूर पोस्ट कीजिएगा।'

View this post on Instagram

Isme bhi tha.(film me)🤣🤣🤣 Agli baar tag karen to working stills zarur post keejiyega.😊

A post shared by Deepak Dobriyal (@deepakdobriyal1) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepak Dobriyal expressed his disappointment over for not given credit by makers in his films
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता इरफान खान और पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर की फिल्म 'हिंदी मीडियम' में दीपक का एक ना बुलाया जाने वाला किरदार रहा। इस फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए दीपक ने लिखा, 'इसमें भी था पर कम लोगों को पता होगा।' वहीं दीपक एक हॉलीवुड फिल्म 'ए फ्यू गुड मेन' से प्रेरित फिल्म 'शौर्य' में भी एक अहम भूमिका में नजर आए। इस फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए दीपक लिखते हैं, 'इसमें भी था। अपन ऐसे ही जिए जा रहे हैं बिना शिकायत के। एक दरखास्त थी। हमारा काम वर्किंग स्टिल्स से भी चल जाएगा। अगली बार टैग करें तो वर्किंग स्टिल के साथ। शुक्रिया।'

View this post on Instagram

Isme bhi tha.🤣🤣🤣 Apan aise hi jiye ja rahe hain bina shikayat ke.🤣🤣🤣😂😂😂😂ek darkhwast thi, Hamara kaam Working Stills se bhi chal jayega.agli baar tag karen to working still ke saath. shukriya.🙏🏻😊😊

A post shared by Deepak Dobriyal (@deepakdobriyal1) on

विज्ञापन
Deepak Dobriyal expressed his disappointment over for not given credit by makers in his films
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया

दीपक ने इस साल रिलीज हुई अपनी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के लिए बहुत खुशी जाहिर की थी। इस फिल्म में वह दिवंगत अभिनेता इरफान खान, राधिका मदान, करीना कपूर आदि के साथ अहम भूमिका में नजर आए। इस फिल्म के पोस्टर में दीपक को जगह भी मिली है। यह फिल्म कुछ दिन तो सिनेमाघरों में दौड़ी थी। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद सिनेमाघर बंद हुए और यह फिल्म बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी गई।

पढ़ें: वेनिस फिल्म फेस्टिवल में 19 साल बाद लगा किसी भारतीय का नंबर, इस फिल्म ने बढ़ाई देश की शान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed