{"_id":"609917e0d3e0de22a23ec0c7","slug":"deepak-tijori-daughter-samara-tijori-glamorous-look-photos-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: सोशल मीडिया पर छायीं दीपक तिजोरी की बेटी, स्टाइलिश लुक से अभिनेत्रियों को भी दे रहीं टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीरें: सोशल मीडिया पर छायीं दीपक तिजोरी की बेटी, स्टाइलिश लुक से अभिनेत्रियों को भी दे रहीं टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Mon, 10 May 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
समारा तिजोरी
- फोटो : Insatagram- @samaratijori
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक में कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले दीपक तिजोरी अब फिल्मों से दूर हैं। दीपक ने एक हीरो के तौर पर नहीं बल्कि सह कलाकार के तौर बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ी। कई बार वे विलेन के किरदार में भी नजर आए। अब उनकी बेटी फिल्मों में धमाल मचाने को तैयार हैं। दीपक की बेटी समारा तिजोरी अब बड़ी हो चुकी हैं। और वह अपने बोल्ड लुक के चलते काफी सुर्खियों में रहती हैं।
2 of 5
समारा तिजोरी
- फोटो : Insatagram- @samaratijori
भले ही समारा ने अभी बॉलीवुड में एंट्री नहीं ली है, लेकिन उनकी फैन-फॉलोइंग में कोई कमी नहीं है। उनके इंस्टाग्राम पर अच्छे-खासे फॉलोअर्स हैं। आये दिन लोग उनसे फिल्मों में एंट्री को लेकर सवाल पूछते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तहलका मचाती हैं।
3 of 5
समारा तिजोरी
- फोटो : Insatagram- @samaratijori
बता दें कि समारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने इंस्टा पर फोटोज और वीडियो लगातार शेयर करती रहती हैं। अपनी पल-पल की अपडेट फॉलोअर्स संग साझा करने वाली समारा इस समय ऑनलाइन एक्टिंग क्लास से जुड़ी हुई हैं। फिलहाल वो अभिनय की बारीकियों को सीख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
समारा तिजोरी
- फोटो : Insatagram- @samaratijori
समारा अपने पिता दीपक तिजोरी की बेहद लाडली बिटिया हैं। वह 'ग्रैंड प्लान' नाम की शॉर्ट फिल्म में नजर भी आ चुकी हैं। इसमें उनका एक लिपलॉक सीन बहुत चर्चा में रहा था। उन्होंने अपनी पहली ही शॉर्ट फिल्म से ये साबित कर दिया था कि वह किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 5
समारा तिजोरी
- फोटो : Insatagram- @samaratijori
बता दें कि साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'ढिशूम' को समारा तिजोरी ने असिस्ट किया था। इसमें वरुण धवन और जॉन अब्राहम नजर आए थे। समारा भी दीपक तिजोरी की तरह फिल्म इंडस्ट्रीज में नाम कमाना चाहती हैं। जल्द ही वो बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।