सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ईशा अंबानी की शादी के बाद इस पार्टी में दीपिका-रणवीर ने जमकर किया डांस, देखें VIDEO

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 15 Dec 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Deepakika and Ranvir dance video in Dinesh Vijayan wedding
deepika ranveer - फोटो : instagram
बॉलीवुड के हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं, दोनों ने मीडिया की नजरों से दूर जाकर इटली के लेक कोमों में शादी की। शादी के बाद दोनों ने अपने दोस्तों के लिए एक के बाद एक तीन रिसेप्शन पार्टियां रखी थीं। अपनी शादी के बाद अब दोनों दोस्तों की शादी का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर रणवीर और दीपिका का एक वीडियो शेयर किया गया है। 


 
Trending Videos
Deepakika and Ranvir dance video in Dinesh Vijayan wedding
Deepika and Ranveer Singh - फोटो : Instagram
यह वीडियो मुंबई में आयोजित फिल्म निर्माता दिनेश विजान की शादी के रिसेप्शन समारोह का है। जिसमें दीपिका और रणवीर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की फरमाइश पर यह गाना चलाया गया था। गाने चलने के बाद दीपिका और रणवीर ने जमकर धमाल मचाया। इतना ही नहीं दोनों को साथ में इस तरह डांस करते देख बॉलीवुड के और सेलिब्रिटी भी उनके पास पहुंच गए और थिरकने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepakika and Ranvir dance video in Dinesh Vijayan wedding
ranveer singh deepika padukone - फोटो : instagram
'स्त्री' फिल्म के निर्माता दिनेश विजान ने 13 दिसंबर को दुबई में रियल स्टेट एजेंट परमिता तंवर से शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने एक डिनर पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, कृति सेनन, कार्तिक, रविना टंडन और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। 
Deepakika and Ranvir dance video in Dinesh Vijayan wedding
deepika and ranveer - फोटो : twitter
पहले भी दोनों का एक वीडियो दीप-वीर के फैन पेज से शेयर किया गया था जिसमें यह दोनों ईशा अंबानी के प्री-वेडिंग समारोह में जमकर मस्ती कर रहे थे। ईशा के संगीत में न्यूलीवेड कपल दीप-वीर राजस्थान पहुंचे थे। हर पार्टी में अपनी एनर्जी से धमाल मचाने वाले रणवीर सिंह ने ईशा के संगीत को खास बना दिया था। इतना ही नहीं रणवीर यहां सिंगिंग करते भी नजर आए थे। 
विज्ञापन
Deepakika and Ranvir dance video in Dinesh Vijayan wedding
दीपिका रणवीर - फोटो : SELF
अपने रिसेप्शन में भी रणवीर ऐसे ही डांस करते नजर आए थे। रणवीर का यह वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था जिसमें वह स्टेज पर डांस करते हुए दीपिका को प्यार भरे इशारे कर रहे थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed