बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की मेकअप आर्टिस्ट हियावी सहगल ने अपने पूर्व ब्बॉयफ्रेंड व दीपिका पादुकोण और सारा अली खान के मेकअप आर्टिस्ट फ्लोरियन हुरेल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीँ, दूसरी ओर फ्लोरियन ने इन सभी आरोपों को नकारते हुए सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है।
'उसने मुझे लगभग मार डाला था', श्रद्धा की मेकअप आर्टिस्ट ने लगाए दीपिका के मेकअप आर्टिस्ट पर आरोप, मिला ये जवाब
हियावी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के साझा कर बताया है कि फ्लोरियन ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी थी। वहीं, जब एक यूजर के पूछे जाने पर हियावी ने बताया, 'फ्लोरियन ने मुझे उस हद तक पहुंचा दिया था कि मैं खुद को पहचानना भी छोड़ चुकी थी। पहले उसने में मेरी लाइफ पर कंट्रोल करने की कोशिश की। जब इसका विरोध किया तो मारा। यह मामला थप्पड़ से आगे बढ़ कर हड्डियां टूटने तक जा पहुंचा। मुझे चोट के निशान मिले, कई बार लगा कि कहीं मैं तो गलत नहीं। मैंने पीना शुरू कर दिया जिससे यह और बढ़ गया।'

हियावी ने आगे लिखा कि फ्लोरियन ने उनके सारे पैसे भी ले लिए थे और उनका कुत्ता भी अपने साथ ले गए। उनका कहना है कि वो खुद को लकी मानती हैं कि वो उस दौर से बाहर चुकी हैं। इसके साथ ही हियावी सभी से अन्याय के खिलाफ खुलकर बोलने की अपील कर रही हैं और कह रही हैं कि परेशानी हो तो पुलिस से सीधा संपर्क किया जाए। हियावी ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा कि उसने करीब करीब मुझे मार ही दिया था, मैं करीब करीब मर ही गई थी, लेकिन मैं बच गई।

उधर, फ्लोरियन ने हियावी द्वारा लगाए सभी आरोपों को खारिज करते हुए सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है। फ्लोरियन ने लिखा, 'सच्चाई आमतौर पर डिफेमेशन के खिलाफ सबसे अच्छा सबूत होता है। मुझे बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ कई बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। मेरी कामयाबी से जल कर लोग मेरी प्रतिष्ठा खराब करना चाहते हैं। मैं यह भी जानता हूं कई लोग हैं यहां जो मेरी मेहनत का फल पाना चाहते हैं, लेकिन मैं हमेशा कहता हूं कि सपने जादू से पूरे नहीं होते। इन्हें सच बनाने के लिए कड़ी मेहनत, मजबूत इच्छा शक्ति की जरूरत पड़ती है।'
View this post on Instagram
बता दें कि फ्लोरियन दीपिका पादुकोण और सारा अली खान के साथ शिल्पा शेट्टी, तमन्ना भाटिया, जाह्नवी कपूर, कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा सहित कई और अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके हैं। हियावी के अनुसार फ्लोरियन संग पहले उनका बॉस और असिस्टेंट वाला रिश्ता था। लेकिन बाद में दोनों एक दूसरे के करीब आए और फिर डेट करने लगे। हालांकि उनका रिश्ता समय के साथ हियावी के लिए भारी साबित हुआ और उन्हें काफी कुछ सहन करना पड़ा। इन खुलासों के बाद हियावी ने भी अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया है।

कमेंट
कमेंट X