{"_id":"6052d47f5fa20b384b1044a9","slug":"kiara-advani-reveals-for-the-first-time-her-relationship-with-sidharth-malhotra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ मल्होत्रा संग अफेयर की खबरों पर पहली बार कियारा ने तोड़ी चुप्पी, कहा-उसे डेट कर रही हूं जिसके साथ...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिद्धार्थ मल्होत्रा संग अफेयर की खबरों पर पहली बार कियारा ने तोड़ी चुप्पी, कहा-उसे डेट कर रही हूं जिसके साथ...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में पर्दे के पीछ चल रही प्रेम कहानियों के बारे में जानने में दर्शक हमेशा दिलचस्पी दिखाते हैं। इन दिनों कुछ सितारे ऐसे हैं जिनके अफेयर की खबरें आए दिन सुर्खियों में छाई रहती है। जहां कुछ सितारे खुले तौर पर अपने रिश्ते को दुनिया के सामने स्वीकार कर लेते हैं तो वहीं कुछ इशारों इशारों में अपनी बात कह जाते हैं। हाल ही में कियारा आडवाणी ने भी अपने रिश्ते का सच स्वीकार लिया है। उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया है, लेकिन खुल कर अभिनेता का नाम नहीं लिया।
2 of 5
कियारा, सिद्धार्थ
- फोटो : Instagram
कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्हें अक्सर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ वक्त बिताते देखा गया है। हालांकि दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन दोनों की बढ़ती नजदीकियां कुछ और ही कह जाती हैं। दोनों को कई बार वेकेशन और डिनर डेट पर साथ देखा गया है।
3 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
हाल ही में कियारा ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि वो किसी को डेट कर रही हैं। ये सवाल पूछे जाने पर कि आखिरी बार उन्होंने किसे डेट किया इस पर कियारा ने कहा, 'आखिरी बार मैं जब डेट पर गई थी उसके साथ में कुछ वक्त के लिए इस साल गई थी और इस साल के लिए सिर्फ दो महीने, तो अब आप अपना गणित कर लें'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिद्धार्थ, कियारा
- फोटो : Social Media
कियारा आडवाणी ने अभिनेता का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो सिद्धार्थ मल्होत्रा की बात कर रही हैं। दरअसल इसी साल कियारा मालदीव वेकेशन पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ गईं थीं। वहीं उन्हें सिद्धार्थ के माता-पिता से भी मुलाकात करते देखा गया। हालांकि इस मामले में सिद्धार्थ मल्होत्रा की तरफ से कोई जवाब सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
5 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
इतना ही नहीं कियारा से ये भी पूछा गया कि अगर उनका ब्वॉयफ्रेंड उन्हें धोखा देगा तो वो क्या करेंगी? इस पर कियारा ने जवाब दिया कि,'तब मैं उसे ब्लॉक करुंगी और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखूंगी। कभी नहीं भूलूंगी। मुझे वापस नहीं जाना'। वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आखिरी बार फिल्म 'इंदू की जवानी' में नजर आई थीं। कियारा बहुत जल्द 'जुग जुग जीयो' और 'शेरशाह' में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।