दीपिका पादुकोण शादी के बाद लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। शादी के बाद दीपिका पादुकोण कई दूसरी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के रिसेप्शन पार्टियों में देखी गईं। पार्टियों और इवेंट्स को खत्म करने के बाद दीपिका जल्द ही अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी। उससे पहले उनके लिए एक और खुशखबरी आई है।
शादी करते ही दीपिका के लिए आई एक और खुशखबरी, कहा- 'ऐसा लग रहा है जैसे चांद पर हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
moonwalking into #30million 🤓😝 🥳Thank You for the 💕💕💕!!!
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
कुल मिलाकर दीपिका पादुकोण के लिए ये साल काफी अच्छा रहा। साल के शुरुआत में उनकी फिल्म पद्मावत ने 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। फिर साल के आखिर में 14-15 नवंबर को उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ इटली के लेक कोमो में शादी की। दीपिका ने शादी दो रीति रिवाजों से की। पहली कोंकणी रिवाज से दूसरी बार उन्होंने सिंधी रिवाज से शादी की।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही डायरेक्टर मेघना गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। फिल्म में वो एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का रोल निभाने जा रही हैं। दीपिका ने हाल ही में एक ट्वीट के जरिए लिखा कि छपाक को लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं। ये कहानी एक एसिड अटैक पीड़िता पर बेस्ड है जिसे मेघना गुलजार डायरेक्ट करने वाली हैं।
फिल्म में दीपिका पादुकोण के अपोजिट विक्रांत मैसी होंगे। इससे पहले तक इस रोल के लिए राजकुमार राव के नाम की चर्चा थी। फिल्म की शूटिंग अगले साल दिल्ली में शुरू होगी। बता दें कि पद्मावत के बाद दीपिका इस फिल्म से पर्दे पर दोबारा दिखेंगी।