हिंदी सिनेमा की नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की बतौर निर्माता महात्वाकांक्षी फिल्म ‘द्रौपदी’ एक काबिल निर्देशक की तलाश में अटकी हुई है। दीपिका लगातार इस विषय को लेकर अलग अलग निर्देशकों से बात करती रही हैं, लेकिन अब तक ऐसा कोई निर्देशक दीपिका को नहीं मिला है जो द्रौपदी को लेकर उनकी कल्पना को पर्दे पर साकार करने का वादा कर सके। फिल्म ‘द्रौपदी’ की कास्टिंग की चुनौतियों की वजह से भी ये फिल्म बहुत धीरे धीरे आगे बढ़ रही है।
जरूरत है, एक काबिल निर्देशक की! जो दीपिका पादुकोण को पर्दे पर दमदार ‘द्रौपदी’ बना सके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल की शुरुआत में रिलीज हुई दीपिका की फिल्म 'छपाक' से कुछ महीने पहले ही घोषणा की गई थी कि दीपिका हिंदुओं के महाकाव्य महाभारत के एक चरित्र द्रौपदी पर आधारित एक फिल्म 'द्रौपदी' में काम करेंगी। दीपिका का किरदार इस फिल्म में द्रौपदी का ही रहेगा। उस समय के बाद से अब तक इस फिल्म के बारे में कोई बातचीत नहीं हो रही है। न ही दीपिका की तरफ से और न ही फिल्म के सह निर्माता मधु मंटेना की तरफ से।
पिछले साल फिल्म 'छपाक' रिलीज होने के बाद दीपिका को बहुत सी नकारात्मक चीजों का सामना करना पड़ा। इस फिल्म में निभाए अपने किरदार के बारे में बात करते हुए दीपिका ने बताया था कि आगे आने वाले समय में बहुत जल्द वह कोई एक गंभीर किरदार नहीं करेंगी। फिल्म 'द्रौपदी' के बारे में वह फिल्म 'छपाक' रिलीज होने से पहले ही बात कर चुकी थीं। उन्हें ऐसा भरोसा भी था कि यह फिल्म कुछ अच्छा करेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं तो दीपिका ने फिल्म 'द्रौपदी' के लिए भी कोई तैयारी नहीं की। अब जाकर फिल्म ‘द्रौपदी’ की सुगबुगाहट फिर से शुरू हुई है। दीपिका की मंशा है कि अगर पूरा प्रोजेक्ट ढंग से खड़ा हो जाए तो वह इसे अगले साल के शूटिंग शेड्यूल में शामिल कर सकती हैं।
निर्माताओं को फिल्म 'द्रौपदी' के बारे में बातचीत करते हुए लगभग दो वर्ष बीत चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई निर्देशकों से बातचीत करने की कोशिश की जिसमें विशाल भारद्वाज सबसे ऊपर रहे लेकिन, कोई बात नहीं बनी। निर्देशक को लेकर मधु मंटेना और दीपिका दोनों अलग अलग भी कई दूसरे निर्देशकों से इस बारे में चर्चा कर चुके हैं। दीपिका इस समय शकुन बत्रा के निर्देशन में बन रही अपनी एक फिल्म में ध्यान दे रही हैं। इसके साथ ही उनकी शूटिंग अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' की भी चल रही है।
दीपिका का नाम कुछ और बड़ी फिल्मों से जुड़ चुका है जिसमें हाल ही में घोषित हुई फिल्म 'फाइटर' है। इस फिल्म में दीपिका को अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी ऋतिक रोशन की फ्लॉप फिल्म फिल्म ‘बैंग बैंग’ की सीक्वेल के तौर पर सोची गई थी। एक और फिल्म की घोषणा कुछ समय पहले हुई है जिसका निर्देशन नाग अश्विन करेंगे और दीपिका के साथ यहां मुख्य भूमिका में नजर आएंगे पैन इंडिया स्टार प्रभास।