बीती रात बंगलूरू में रिश्तेदारों और दोस्तों को ग्रैंड रिसेप्शन देने के बाद नवविवाहित जोड़ा रणवीर-दीपिका मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं जहां दोनों मैचिंग के कपड़े में नजर आए। इस दौरान रणवीर सिंह पिंक कुर्ते में तो दीपिका पीच रंग के सूट में नजर आईं।
दीपिका-रणवीर हुए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट, एक और ग्रैंड रिसेप्शन की है बड़ी तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले 21 नवंबर की रात नया-नवेला जोड़ा रणवीर-दीपिका के लिए शादी की एक और याद छोड़ गया। बता दें कि दोनों ने बंगलूरू में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ग्रैंड रिसेप्शन दिया था जिसकी बॉलीवुड में चारों ओर चर्चा हो रही है। अब नजर है जोड़े के मुंबई वाले रिसेप्शन पर जिसकी अभी दोनों ने कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने इस रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड शेयर कर सारी पोल खोल दी है।
मनीषा कोइराला ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर गलती से दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन के लिए मिले न्यौते की फोटो शेयर कर दी है। दरअसल, मनीषा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दीपिका-रणवीर को शादी की बधाईयां दी थीं लेकिन...
A post shared by 👑 Deepika's heartbeat 👑 (@deepika.heartbeat) on
ऐसे में एक यूजर ने मनीषा का मजाक बनाते हुए पूछ लिया था कि जब उन्होंने किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी को इनवाइट ही नहीं किया तो फिर वो क्यों बात कर रही हैं। वहीं, मनीषा को यूजर की ये बात खल गई और उन्होंने तुरंत ही दीपिका और रणवीर की ओर से मिले मुंबई रिसेप्शन के निमंत्रण कार्ड को शेयर करते हुए उसे करारा जवाब दिया।
What a gorgeous couple!! Wishing you lifelong happiness @RanveerOfficial and @deepikapadukone really sad I am out of town & can’t join in the celebrations but praying for lasting love and togetherness 💝 godbless you both! pic.twitter.com/vDmLmN4zJp
— Manisha Koirala (@mkoirala) November 21, 2018
बता दें कि बंगलूरू में हुए रिसेप्शन में दीपिका-रणवीर का लुक गजब ढा रहा था। सोशल मीडिया पर कई लोगों का यह मानना था कि रणवीर-दीपिका ने विराट-अनुष्का के वेडिंग लुक को कॉपी किया है। बता दें कि इस पार्टी में खेल जगत से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और गेंदबाज अनिल कुंबले अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे और गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद भी आए थे। वहीं, बैंडमिंटन क्वीन पीवी सिंधू ने भी पार्टी की शान बढ़ाई थी।