फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबसे ज्यादा फीस लेने वालों में शामिल हुईं ये एक्ट्रेस, दीपिका पादुकोण को दे रही हैं टक्कर

Tue, 13 Mar 2018 02:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Mar 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone and Kangana Ranut become the highest paid actress in Bollywood
deepika padukone
बीते कुछ सालों से बॉलीवुड में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक ओर जहां महिलाओं पर आधारित फिल्मों की संख्या बढ़ी है तो वहीं उनकी पॉपुलैरिटी में और इजाफा हुआ है। यहां तक की अब महिलाओं को फिल्मों में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा पैसे भी ऑफर किए जाने लगे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण फिल्म 'पद्मावत' में दीपिका को मिली फीस है। तो चलिए आज आपको बॉलीवुड की टॉप 5 एक्ट्रेस के नाम बताते हैं जो सबसे ज्यादा फीस लेती हैं।

 
Deepika Padukone and Kangana Ranut become the highest paid actress in Bollywood
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण
साल 2007 से 'ओम शांति ओम' फिल्म से दीपिका ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक वो 23 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिसमें से ज्यादातर फिल्में हिट लिस्ट में शुमार हैं। वहीं पीकू, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत फिल्मों ने सफलता का नया मुकाम हासिल कर लिया। जानकारी के मुताबिक दीपिका हर फिल्म के लिए करीब 12 से 14 करोड़ रुपये फीस लेती हैं।
Deepika Padukone and Kangana Ranut become the highest paid actress in Bollywood
Kangana Ranaut
कंगना रनौत
बॉलीवुड की बिंदास गर्ल कंगना रनौत और दीपिका की फीस बराबर है। दीपिका की तुलना में कंगना ने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे। यह अब तक 26 फिल्में कर चुकी हैं वहीं 'क्वीन' फिल्म ने उनके बॉलीवुड सफर को नई दिशा दी। कंगना की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि वह हर फिल्म के लिए करीब 12 से 14 करोड़ लेती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone and Kangana Ranut become the highest paid actress in Bollywood
priyanka chopara
प्रियंका चोपड़ा
हॉलीवुड में एक्टिंग का परचम लहरा चुकीं प्रियंका चोपड़ा किसी से कम नहीं है। इस समय वह 'क्वांटिको' सीरियल की शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि बीते काफी समय से प्रियंका बॉलीवुड फिल्मों मे कम नजर आईं। वह हर फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये लेती हैं।
 
विज्ञापन
Deepika Padukone and Kangana Ranut become the highest paid actress in Bollywood
Kareena Kapoor Khan
करीना कपूर खान
करीना जल्द ही तैमूर के जन्म के बाद 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म में नजर आएंगी। बीते कुछ वक्त से करीना बॉलीवुड फिल्मों में कम नजर आईं। जबकि 'बजरंगी भाईजान' और उड़ता पंजाब फिल्म को लोगों ने खूब सराहा। करीना हर फिल्म के लिए 9 से 10 करोड़ रुपये लेती हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed