फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'छपाक' का टाइटल सॉन्ग सुन सबके सामने रो पड़ीं दीपिका पादुकोण, लक्ष्मी अग्रवाल को लगा लिया गले

Fri, 03 Jan 2020 03:51 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 03 Jan 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone and laxmi agarwal get emotional at chhapaak title song launch event
deepika padukone - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' का आज टाइटल सॉन्ग रिलीज हुआ है । इस गाने को गुलजार ने लिखा है और अरिजीत सिंह ने गाया है । इस मौके पर एक ईवेंट ऑर्गनाइज किया गया था । इस गाने को शंकर एहसान लॉय ने कंपोज किया है । यहां दीपिका के साथ लक्ष्मी अग्रवाल, विक्रांत मेसी, गुलजार और फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार पहुंची थीं । 

deepika padukone and laxmi agarwal get emotional at chhapaak title song launch event
deepika padukone - फोटो : social media

यहां मेघना गुलजार के पिता गुलजार ने कहा कि ये एक दिल को छू लेने वाला गाना है। शंकर महादेवन ने गाना गया । गाने को सुनने के बाद दीपिका और लक्ष्मी की आंखों में आंसू आ गए । दीपिका ने लक्ष्मी को गले लगा लिया और उन्हें संभाला । यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है । शादी के बाद यह दीपिका की पहली फिल्म है । 

deepika padukone and laxmi agarwal get emotional at chhapaak title song launch event
deepika padukone - फोटो : social media

इस ईवेंट में दीपिका ने मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए । इसी बीच एक रिपोर्टर ने ऐसा सवाल पूछ लिया कि दीपिका पादुकोण ने उसे ट्रोल कर दिया। दरअसल, एक रिपोर्टर ने दीपिका पादुकोण के साथ काम कर रहे एक्टर विक्रांत मेस्सी से पूछा- ''दीपिका जी प्रोड्यूसर हैं इस फिल्म की और देखा जाए तो रणवीर सर भी एक तरह से प्रोड्यूसर हैं, क्योंकि घर का पैसा लगा है इस फिल्म में?''  

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone and laxmi agarwal get emotional at chhapaak title song launch event
deepika padukone - फोटो : social media

इससे पहले विक्रांत जवाब देते दीपिका को गुस्सा आ गया और चिल्लाते हुए कहा- ''एक्सक्यूज मी! ये किसने बोला, ये घर का पैसा है। ये मेरे खुद के पैसे हैं?'' इसके बाद मेघना गुलजार कहती हैं, 'ये अपने मन से ही सोच लेना बहुत गलत है ।' फिर रिपोर्टर कहता है, 'रणवीर ने फिल्म देखकर क्या आपकी कोई तारीफ की है कि आपने मेरी पत्नी के साथ बहुत अच्छा काम किया है ।'

विज्ञापन
deepika padukone and laxmi agarwal get emotional at chhapaak title song launch event
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

इस पर मेघना जवाब देती हैं, 'अभी उन्होंने फिल्म देखी कहां, देखेंगे तो कुछ कहेंगे ।' रिपोर्टर ने फिर पूछा, 'ट्रेलर तो देखा होगा' । तब दीपिका रिपोर्टर को फिर से ट्रोल करके कहती हैं, 'दे दो भाई कुछ ब्रेकिंग न्यूज दे दो इसको ।' दीपिका की इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । दीपिका के पास इसके अलावा फिल्म '83' भी है । इसमें दर्शकों को एक बार फिर रणवीर और दीपिका की जोड़ी साथ में दिखेगी । 

 

इस अभिनेत्री के साथ विदेश में छुट्टियां मना रहे थे केएल राहुल, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed