फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ दिखीं दीपिका पादुकोण, इस वजह से नहीं बुलाना चाहतीं घर!

Sun, 08 Sep 2019 12:24 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 08 Sep 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone and ranbir kapoor together work after long time
deepika padukone, ranbir kapoor - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने पर्दे पर खूब पसंद किया। कभी कपल रहे दोनों एक बार फिर साथ दिखे हैं। इस दौरान दीपिका ने बताया कि आखिर वो हाउस पार्टी में रणबीर को क्यों नहीं बुलाना चाहती हैं।

deepika padukone and ranbir kapoor together work after long time
deepika padukone, ranbir kapoor - फोटो : social media

दरअसल, लंबे समय बाद दीपिका और रणबीर एक एड फिल्म में नजर आए हैं। एड फिल्म की शुरुआत में रणबीर दीपिका को फोन करते हैं और नाराज होते हुए कहते हैं कि उन्हें हाउस पार्टी में क्यों नहीं बुलाया? इस सवाल पर दीपिका मजेदार जवाब देती हैं जिसे सुनकर रणबीर को भी हंसी आ जाती है।

deepika padukone and ranbir kapoor together work after long time
दीपिका रणबीर - फोटो : social media

दीपिका कहती हैं कि क्योंकि उन्होंने घर में जो पेंट लगाया है वो बैक्टीरिया को मार देता है। एड फिल्म में आगे रणबीर दीपिका की हाउस पार्टी में पहुंचते हैं। दीपिका दीवार के पास खड़ी होने जाती हैं तभी रणबीर कहते हैं कि दीवार पर लगा पेंट बैक्टीरिया को मार देता है। विज्ञापन में जिस तरह दोनों एक दूसरे की टांग खिंचाई करते दिखते हैं वो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

View this post on Instagram

@deepikapadukone for @asianpaints #tvc #advertising #stylist @shaleenanathani #makeup @sandhyashekar #celebrityhairstylist #hairstylist #hair #gabrielgeorgiou #animacreatives #deepikapadukone #asianpaints #asianpaintsroyale

A post shared by Gabriel Georgiou (@georgiougabriel) on

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone and ranbir kapoor together work after long time
Deepika Padukone, Ranbir Kapoor - फोटो : social media

दीपिका और रणबीर की लव स्टोरी साल 2007 में शुरू हुई थी लेकिन साल 2009 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों के ब्रेकअप के बाद कई तरह की खबरें आईं। ब्रेकअप के बाद दीपिका और रणबीर ने कई बयान भी दिए। जहां एक ओर दीपिका ने स्वीकार किया कि वह डिप्रेशन में चली गई थीं तो वहीं रणबीर ने एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका से अलग होने की वजह का खुलासा किया था।   

विज्ञापन
deepika padukone and ranbir kapoor together work after long time
Deepika Padukone, Ranbir Kapoor - फोटो : social media

साल 2011 में रणबीर कपूर ने 'स्टारडस्ट मैगजीन' को दिए गए इंटरव्यू में दीपिका को धोखा देने की बात स्वीकार की थी। रणबीर कपूर ने इंटरव्यू में कहा था- 'हां, मैंने धोखा दिया, मेच्योर नहीं था, अनुभव की कमी थी। आपको इस बात का तब एहसास होता है जब आप बड़े हो जाते हैं तब आप इसे अधिक महत्व देते हैं। एक रिश्ते में क्यों हो, किसी के लिए प्रतिबद्ध क्यों हो जब आप प्रतिबद्ध नहीं हो सकते?' दीपिका से ब्रेकअप के कुछ दिन बाद ही रणबीर की कटरीना से नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed