{"_id":"5d7493e98ebc3e015f565df6","slug":"priyanka-chopra-says-nick-jonas-cried-in-a-scene-shoot-of-the-sky-is-pink","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म का सीन देख रोने लगे थे निक जोनस, अभिनेत्री का खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म का सीन देख रोने लगे थे निक जोनस, अभिनेत्री का खुलासा
Sun, 08 Sep 2019 11:52 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' है । प्रियंका जल्द ही इस फिल्म के प्रमोशन में जुट जाएंगी । हाल ही में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं प्रियंका ने अपनी फिल्म और पति निक के बारे में बात की । यहां प्रियंका ने बताया कि उनकी फिल्म का एक सीन देखकर निक रोने लगे थे ।
priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : social media
प्रियंका ने कहा कि उनकी शादी से 4 दिन पहले तक वो अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रही थीं। एक दिन निक जोनस फिल्म के सेट पर पहुंच गए। उस वक्त एक सीन को वहां शूट किया जा रहा था तो निक उसे देखकर इतने भावुक हो गए कि उनकी आखों में आंसू आ गए।
Priyanka Chopra, Nick Jonas
- फोटो : social media
प्रिंयका ने बताया कि शूटिंग के आखिरी दिन फिल्म की डायरेक्टर सोनाली बोस ने निक को शैंपेन और केक सेलिब्रेशन के लिए बुलाया था। निक समय से कुछ पहले ही पहुंच गए और उस समय सीन की शूटिंग चल रही थी। सोनाली ने बताया कि सीन की शूटिंग अंधेरे में चल रही थी और निक उनके बिल्कुल बगल में खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas
- फोटो : instagram
तभी उन्हें किसी के सुबकने की आवाज़ आई और उन्होंने देखा कि निक की आंखों में आंसू थे। यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी ।
विज्ञापन
priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : social media
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात की। प्रियंका ने बताया कि अब वो मां बनना चाहती हैं। प्रियंका ने कहा कि वो लॉस एंजेलिस में एक अच्छा घर खरीदना चाहती हैं। प्रियंका ने कहा, 'मेरे लिए घर खरीदना और अपना बेबी होना इस वक्त टॉप लिस्ट में है।'
प्रियंका चोपड़ा के लिए बेहद कीमती हैं ये दो चीजें, पिता का दिया ये तोहफा आज भी रखतीं संभालकर
प्रियंका चोपड़ा के लिए बेहद कीमती हैं ये दो चीजें, पिता का दिया ये तोहफा आज भी रखतीं संभालकर