अभिनेत्री रवीना टंडन इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन टीवी पर वो जज के रूप में नजर आती हैं। रवीना डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 9' जज कर रही हैं। विवादों से दूर रहने वालीं रवीना अपने परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद करती हैं। अब अभिनेत्री के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है।
रवीना टंडन के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, अभिनेत्री ने बेटी के लिए रखी बेबी शॉवर पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल रवीना टंडन की बेटी छाया जल्द ही मां बनने वाली हैं। रवीना ने अपनी बेटी छाया के लिए बेबी शॉवर पार्टी होस्ट की। रवीना ने साल 1995 में छाया को गोद लिया था। नानी बनने को लेकर रवीना टंडन बेहद एक्साइटेड हैं।इन तस्वीरों में उनकी खुशी साफ झलक रही है।
रवीना ने इस पार्टी को बेहद निजी रखा जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। बेबी शॉवर पार्टी में रवीना की बेटी राशा थडानी भी पोज देती नजर आईं। राशा ने पार्टी में मरून कलर की ड्रेस पहनी थी वहीं रवीना टंडन की बात करें तो उन्होंने प्रिंटेड टॉप के साथ ट्राउजर कैरी किया।
पूजा मखीजा नाम की उनकी दोस्त ने सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा- 'नानी बनने की खुशियां.. बगैर किसी स्वार्थ के आपने (रवीना टंडन) प्यार दिया। बेबी शॉवर को जिस तरह सेलिब्रेट किया वो दिल को छू जाने वाला है।' पूजा के इस पोस्ट पर रवीना ने तुरंत रिप्लाई किया और उन्हें धन्यवाद दिया।
A post shared by PM (@poojamakhija) on
रवीना टंडन ने शादी से पहले ही दो बच्चियों को गोद लिया था, जिनमें से एक का नाम पूजा और दूसरी का नाम छाया है। उस वक्त पूजा की उम्र 11 साल तो छाया की उम्र 8 साल थी। रवीना ने साल 2004 में अनिल थडानी से शादी की थी जिनसे उनके दो बच्चे राशा और रणबीर हैं।