फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अतरंगी ड्रेसिंग सेंस में दीपिका नहीं हैं पति रणवीर सिंह से पीछे, कई बार पहने हैं एक जैसे कपड़े

Mon, 13 Apr 2020 05:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 13 Apr 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone And Ranveer Singh Seen in Similar Dress a lot of Time See Pictures
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल में से एक माने जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर चर्चाओं में ही बने रहते हैं। वजह कोई भी हो दोनों हमेशा फैन्स की पहली पसंद होते हैं। चाहे बात इनकी फिल्मों की करें या पर्सनल लाइफ की। अब हाल ही में क्वारंटीन के दौरान भी दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अक्सर सुर्खियों की वजह बने रहते हैं। इन दिनों दोनों घर पर ही एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रहे हैं। इस दौरान की कई तस्वीरें बी ये दोनों फैन्स के साथ साझा करते हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे के ड्रेसिंग सेंस के बारे में...

Deepika Padukone And Ranveer Singh Seen in Similar Dress a lot of Time See Pictures
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह तो हमेसा अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि इस मामले में रणवीर सिंह की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी उनसे कम नहीं हैं। दीपिका पादुकोण भी स्टाइल में रणवीर को बराबरी से टक्कर देती हैं। दीपिका और रणवीर को कई बार एक जैसी ही ड्रेसेज पहने हुए देखा गया है। अलग-अलग इवेंट्स में करीब करीब एक जैसी ड्रेस में देखा गया है।

Deepika Padukone And Ranveer Singh Seen in Similar Dress a lot of Time See Pictures
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : Social Media

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के ऐसे कपल हैं जिन्हें उनके फैन्स की तरफ से बेहद प्यार मिलता है। दोनों की जोड़ी को फैन्स इनकी पहली फिल्म से ही पसंद करने लगे थे। दोनों को स्क्रीन पर एक साथ देखना फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 'राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में दोनों की जोड़ी को एक साथ देखा गया और खूब पसंद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone And Ranveer Singh Seen in Similar Dress a lot of Time See Pictures
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर और दीपिका ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर दीपवीर हैशटैग भी ट्रेंड किया था। फैन्स ने पहली ही फिल्म के बाद से इन दोनों की जोड़ी बना दी थी। शादी के बाद भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।

विज्ञापन
Deepika Padukone And Ranveer Singh Seen in Similar Dress a lot of Time See Pictures
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

फैन्स का मन इतने से ही न हीं भरता। फैन्स दोनों को शादी के बाद भी एक साथ टीवी स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। जिसके लिए अक्सर दोनों को कहा भी जाता है। अब दोनों आगामी फिल्म '83' में एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी ये फिल्म रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस ते चलते देश के हालातों को देखते हुए इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि ये फिल्म कब रिली होगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed