{"_id":"5dce12fb8ebc3e547e0467de","slug":"deepika-padukone-and-ranveer-singh-visit-golden-temple-their-first-wedding-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी की पहली सालगिरह पर रणवीर के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचीं दीपिका, सिर पर पल्लू डाले आईं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी की पहली सालगिरह पर रणवीर के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचीं दीपिका, सिर पर पल्लू डाले आईं नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 15 Nov 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की आज शादी की पहली सालगिरह है । दीपिका-रणवीर ने 14-15 नवंबर 2018 को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति रिवाजों से शादी की थी । अपनी पहली सालगिरह को सेलिब्रेट करने के लिए दीपिका-रणवीर गुरुवार को पहले तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर गए। जिसके बाद अब शुक्रवार सुबह दीपिका-रणवीर अपने परिवार के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे।
2 of 5
deepika ranveer
- फोटो : social media
दीपिका और रणवीर की सुबह-सुबह की तस्वीरें सामने आई हैं । इस दौरान दीपिका मरून कलर के चूड़ीदार कुर्ते में नजर आईं। उन्होंने मांग में सिंदूर लगा रखा था और सिर पर दुपट्टा ओढ़ा था । वहीं रणवीर सिंह कुर्ते-पायजामे में नजर आए। दोनों ने यहां मत्था टेका । दोनों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और साथ ही साथ शेयर भी किया जा रहा है।
3 of 5
deepika ranveer
- फोटो : social media
तस्वीरों में दीपिका और रणवीर का परिवार भी हाथ जोड़े नजर आया । बता दें कि वेंकटेश्वर मंदि में दर्शन करने के दौरान दीपिका ने रेड साड़ी और भारी गहने पहने थीं । रणवीर-दीपिका किसी नए-नवेले जोड़े की तरह दिख रहे थे । लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी ।
इटली में शादी करने के बाद दोनों ने भारत आकर अलग-अलग जगहों पर रिसेप्शन दिया था। गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका बॉलीवुड के रोमांटिक जोड़े में से एक गिने जाते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर करते रहते हैं। वहीं कई बार एक दूसरे की टांग खिचाईं करते भी दोनों नजर आते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
deepika ranveer
- फोटो : social media
साल 2013 में भंसाली ने 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' फिल्म में दोनों को बतौर लीड एक्टर लिया था। यही वह फिल्म थी जहां से दोनों की मोहब्बत की शुरुआत हुई थी । इस फिल्म के क्रू मेंबर ने बताया था- 'हमें ऐसा लगता था कि दोनों के बीच कुछ तो है। यह बात फिल्म के गाने अंग लगा ले रे' गाने की शूटिंग के दौरान पक्की हो गई।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।