{"_id":"5becf126bdec2269a2078fff","slug":"deepika-padukone-and-ranveer-singh-wedding-date-secret-revealed-related-with-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिना मुहूर्त के शादी कर रहे हैं दीपिका-रणवीर, वजह 6 साल पुरानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिना मुहूर्त के शादी कर रहे हैं दीपिका-रणवीर, वजह 6 साल पुरानी
Thu, 15 Nov 2018 09:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Deepika and Ranveer Singh
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए आज का दिन बेहद खास है। अब आप सोच रहे होंगे कि शादी हो रही है तो यह दिन खास तो होगा ही। हालांकि इसके पीछे की वजह कुछ और भी है। वैसे तो दीपवीर पति-पत्नी हो चुके हैं लेकिन कोंकणी के बाद यह दोनों 15 नवंबर को सिंधी रिवाज से शादी कर रहे हैं। इस बीच हम आपको इनकी शादी से जुड़ी ऐसी बात बताते हैं जिसे यकीनन आप नहीं जानते होंगे।
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
दीपवीर वैसे तो एक दूजे के हो गए हैं लेकिन इटली के लेक कोमो झील के पास स्थित विला एक बार फिर से इन दोनों की शादी का गवाह बनेगी। लेकिन क्या आपको पता है दीपवीर ने सिंधी रिवाज से शादी के लिए 15 नवंबर की तारीख ही क्यों चुनी? पंडितों की मानें तो 14 और 15 दोनों ही दिन कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है। ऐसे में शादी की तारीख यही चुनने के पीछे की वजह भी काफी खास है।
3 of 5
Goliyon Ki Rasleela Ram-Leela
- फोटो : twitter
दरअसल, दीपिका और रणवीर सिंह पहली बार फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में आए थे। कहा जाता है कि इस फिल्म के दौरान ही दोनों का अफेयर शुरू हुआ था। संजय लीला भंसाली की यह फिल्म 15 नवंबर 2013 को रिलीज हुई थी। इसी वजह से दीपवीर ने शादी के लिए इस तारीख को चुना। दीपिका और रणवीर के इस फैसले के पीछे कितनी भावनाएं छुपी होंगी इस बात का अंदाजा आप उनके इस कदम से ही लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Deepika and Ranveer
- फोटो : Instagram
दीपवीर की शादी के दूसरे दिन विला डेल बलालियानेलो को लाल रंग के फूलों से सजाया गया है। कहा जा रहा है कि इस दिन भी न्यूली कपल सब्यसाची के ही डिजाइनर कपड़े पहनेंगे। जहां एक ओर दीपिका के लहंगा पहनने की खबर है तो वहीं रणवीर के कपड़ों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। हालांकि कोंकणी रिवाज से शादी के दौरान रणवीर सिंह सफेद रंग के साथ सुनहरे काम वाली शेरवानी पहने हुए दिखाई दिए थे। इस ड्रेस को भी सब्यसाची ने तैयार किया था।
विज्ञापन
5 of 5
deepika, ranveer
- फोटो : Instagram
जहां एक ओर रणवीर का शादी में शेरवानी वाला लुक वायरल हो रहा है तो वहीं एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। यह तस्वीर विला के अंदर की है। इस तस्वीर में चेहरे को छाते से ढकती हुई महिला दिखाई दे रही है जिसने गोल्डन और रेड कॉम्बिनेश की साड़ी पहनी हुई है। कहा जा रहा है कि यह महिला कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण ही हैं। कैमरे से बचने के लिए उन्होंने चेहरे को छाते से ढक लिया है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि दीपिका-रणवीर शादी की पहली तस्वीर शाम को करीब 6 बजे सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।