{"_id":"5becf256bdec22697c0a97dc","slug":"deepika-padukone-ranveer-singh-marriage-first-time-wear-red-saree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शादी के बाद दिखाई दी दीपिका की पहली झलक, लाल रंग की साड़ी में ढा रहीं कयामत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: शादी के बाद दिखाई दी दीपिका की पहली झलक, लाल रंग की साड़ी में ढा रहीं कयामत
Thu, 15 Nov 2018 09:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
6 साल के रिलेशनशिप के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आखिरकार एक दूजे के हो गए। 14 नवंबर को दोपहर 2 बजे इटली के लेक कोमो में शादी की रस्में शुरू हुईं। शादी में करीब 30-40 लोगों को ही बुलाया गया था। विला के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें मेहमान दूर से देखे जा सकते हैं।
2 of 5
deepika, ranveer
- फोटो : social media
मीडिया को शादी की रस्मों से दूर रखा गया। फैंस इनकी शादी की एक झलक देखने को बेताब हैं। इसी बीच दीपिका और रणवीर की शादी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दीपिका और रणवीर नजर आ रहे हैं, हालांकि दीपिका ने छतरी से अपना चेहरा छिपा रखा है। उन्होंने खूबसूरत गोल्डन रेड कलर की साड़ी पहन रखी है। वहीं रणवीर ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी है।
3 of 5
deepika, ranveer
- फोटो : social media
14 नवंबर को कोंकणी रीति रिवाज से शादी हुई क्योंकि दीपिका दक्षिण भारत से हैं। वहीं आज दोनों सिंधी रिवाज से फिर से शादी करेंगे क्योंकि रणवीर सिंधी हैं। शादी की वजह से विला पूरे एक हफ्ते तक बाहरी लोगों के लिए बंद किया गया है। जहां एक ओर इस विला को दुल्हन की तरह सजाया गया है तो वहीं सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां तीन अलग-अलग लेवल पर सिक्योरिटी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
deepika, ranveer
- फोटो : social media
दीपिका और रणवीर की शादी की पहली झलक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाईयों का दौर भी शुरू हो गया। फिल्ममेकर करण जौहर ने उन्हें ट्विटर के जरिए बधाई दी। इटली से लौटने के बाद दीपिका और रणवीर दो रिसेप्शन देंगे। पहला रिसेप्शन बेंगलूरू में 21 नवंबर को होगा। जो कि दीपिका के माता-पिता की ओर से किया जाएगा। वहीं दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को रखा गया है। ये रिसेप्शन रणवीर के घरवालों की ओर से होगा।
विज्ञापन
5 of 5
deepika, ranveer
- फोटो : social media
ऐसी खबरें आ रही हैं कि शादी में बॉलीवुड से केवल फराह खान और संजय लीला भंसाली को बुलाया गया था दोनों शादी में शामिल भी हुए, हालांकि जब मुंबई में रिसेप्शन होगा तब पूरे बॉलीवुड के उमड़ने की उम्मीद है। ऐसे में दीपिका और रणवीर ने मेहमानों के सामने एक शर्त रखी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका और रणवीर ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों से निवेदन किया है वह गिफ्ट के तौर एनजीओ को डोनेशन दे सकते हैं। इस एनजीओ का नाम द लिव लव लाइफ फाउंडेशन हैंं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।