फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका-रणवीर ने शेयर की शादी की पहली तस्वीर, चुनरी में आशीर्वाद के रूप में लिखा था मंत्र

Thu, 15 Nov 2018 08:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh wedding live update
ranveer deepika - फोटो : twitter

जिस खूबसूरत लम्हें का दीदार करने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे आखिरकार वह इंतजार खत्म हुआ। दीपिका और रणवीर की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस तस्वीर में दीपवीर एक साथ खुश नजर आ रहे हैं। यह शादी दो रिवाजों कोंकणी और सिंधी से हुई थी और इन दोनों ही शादी समारोह की एक-एक तस्वीर दीपवीर ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है।  खास बात है कि दीपिका ने सिर पर जो चुनरी ओढ़ी हुई थी उसमें आशीर्वाद के रूप ' सदा सौभाग्यवती भव:' लिखा हुआ है।


View this post on Instagram

❤️

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on



पहले दिन इन दोनों ने कोंकणी रीति से शादी की और 15 नवंबर को सिंधी रिवाज से शादी कर रहे हैं। सिंधी रिवाज से हो रही शादी में विला को लाल रंग के फूलों से सजाया गया है। कहा जा रहा है कि इस दिन भी दीपिका और रणवीर सब्यसाची के कपड़े पहनेंगे। जानकारी के मुताबिक दीपिका इस दिन लहंगा पहन रही हैं। 
पढ़ें:- VIDEO: शादी के बाद दिखाई दी दीपिका की पहली झलक, लाल रंग की साड़ी में ढा रहीं कयामत

इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि शादी के बाद दीपिका और रणवीर शाम को 6 बजे सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर शेयर कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो दीपवीर ने शादी से पहले ही यह सब तय कर लिया था। दीपवीर चाहते थे कि दोनों रीतियों से शादी होने के बाद ही फैंस के साथ अपनी शादी की तस्वीर शेयर करें। 
 

Deepika Padukone and Ranveer Singh wedding live update
Ranveer Singh - फोटो : Instagram

दीपवीर की तरफ से शादी को प्राइवेट अफेयर रखा गया है। यहां तक कि विला के आसपास पानी में भी सिक्योरिटी गार्ड तैनात है। इतनी प्राइवेसी के बाद भी दीपिका-रणवीर की शादी से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें सामने आईं। रणवीर सिंह की दूल्हे के कपड़े वाली तस्वीर काफी चर्चा में रही। रणवीर ने कोंकणी रिवाज से हो रही शादी में सफेद पर सुनहरे रंग की कारीगरी वाली शेरवानी पहनी हुई थी जिसे सब्यसाची ने डिजाइन किया था।

पढ़ें:- बिना मुहूर्त के शादी कर रहे हैं दीपिका-रणवीर, वजह 6 साल पुरानी
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#Repost @bollywoodreport (@get_repost) ・・・ Dulhe Raja @ranveersingh at his wedding fittings 😍😍 We can’t wait to see the bridal look of Deepika now 🤤 Follow 👉 @bollywoodreport for more updates !! . . #bollywood #instantbollywood #bollywoodactress #bollywoodactor #hot #bollywoodreport #mumbaidiaries #mumbai #bollywoodmovie #bollywoodlife #bollywoodstyle #bollywoodfashion #instantbollywoodfashion #deepikapadukone #ranveer #deepikaranveer #deepveerwedding #deepveerkishaadi #ranveersingh

A post shared by Amna Khan (@amnakhan406) on

Deepika Padukone and Ranveer Singh wedding live update
ranveer deepika - फोटो : Instagram

इस बीच दीपिका-रणवीर की छतरी के नीचे वाली तस्वीरें भी काफी वायरल हुईं। इन दोनों की शादी भले ही इटली में हो रही हो लेकिन दीपवीर के परिवार ने सात समंदर पार भी सभी रस्मों को निभाया। विला के आसपास कई मीडिया वाले मौजूद थे जिन्हें विला से 100 मीटर दूर रहने की हिदायत दी गई थी। कोंकणी रीति से शादी होने के बाद दोनों ने शानदार पार्टी रखी थी। पार्टी की सजावट में भी सफेद रंग के फूलों का इस्तेमाल किया गया था। कहा जा रहा है कि विला को सजाने के लिए 8000 फूलों का इस्तेमाल किया गया था। यह फूल काफी महंगे हैं और इनसे विला की सजावट करने के लिए फ्लोरिस्ट की 12 टीमें लगी थी। 

पढ़ें:- शादी होते ही दीपिका-रणवीर का हनीमून प्लान लीक, अनुष्का और विराट को करेंगे फॉलो

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh wedding live update
ranveer deepika - फोटो : Instagram

इस कपल ने अपनी शादी का इंश्योरेंस करवा लिया है। इस बीमा पॉलिसी के अनुसार पांच दिनों तक अगर कोई भी नुकसान होगा तो यह इंश्योरेंस के जरिए कवर किया जा सकेगा, हालांकि इस बीमा पॉलिसी की कीमत क्या है, इस बात का खुलासा नहीं किया गया है। भारत की एक सरकारी बीमा कंपनी ने दीपिका और रणवीर की शादी का बीमा कराया है। कंपनी ने यह पॉलिसी रणवीर सिंह के नाम से जारी की है। बताया जा रहा है कि इस कपल ने डेस्टीनेशन वेडिंग के चलते यह कदम उठाया है। 

पढ़ें:- दीपवीर की प्राइवेट शादी की एक फोटो को तरसे फैंस, बोले- 'अब पता चली एक चुटकी सिंदूर की कीमत'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Arrangements for deepveer wedding🌼🌼🌹 . . . . . . #deepveer#deepveerkishadi#deepikapadukone#ranveersingh#deepikaandranveerwedding#deepveerwedding#deepveerfans#deepveerlove#deepikapadukoneweeding#ranveersinghwedding#initaly#lakecomo#biggestwedding#southindian#southindianweddings @deepikapadukone @ranveersingh #like#comment#follow Please follow @_love._.hearts_

A post shared by Love_HeaRts (@_love._.hearts_) on

विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh wedding live update
ranveer deepika - फोटो : Instagram

शादी के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई और बेंगलुरू में शानदार रिसेप्शन रखेंगे, लेकिन रिसेप्शन में आने वाले मेहमानों से किसी तरह का कोई गिफ्ट स्वीकार नहीं करेंगे। सोशल मीडिया के जरिए सामने आए रिसेप्शन कार्ड में इन दोनों ने अपने गेस्ट्स से गिफ्ट ना लाने का अनुरोध किया है।  साथ ही यह भी खबर हैं कि अगर कोई मेहमान उन्हें तब भी गिफ्ट देना चाहता है तो वो उन्हें चैरिटी के लिए डोनेट कर दें। दरअसल, रणवीर और दीपिका पिछले कुछ समय से एक संस्था से जुड़े हुए हैं। दोनों चाहते हैं कि शादी में मिलने वाले सभी गिफ्ट वो चैरिटी के रूप में इस संस्था को दान कर देंगे।  

पढ़ें:- रणवीर-दीपिका की शादी का एक और वीडियो LEAK, मंडप के पास नाच रहा बॉलीवुड का 'खिलजी'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed