{"_id":"671d55d698e505cdcc01722c","slug":"deepika-padukone-ayesha-khan-sonam-kapoor-fatima-sana-shaikh-actresses-molestated-in-childhood-2024-10-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Actresses: इन पांच अभिनेत्रियों ने बचपन में झेला छेड़छाड़ का दर्द, आपबीती सुनाकर किया दंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Actresses: इन पांच अभिनेत्रियों ने बचपन में झेला छेड़छाड़ का दर्द, आपबीती सुनाकर किया दंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:19 AM IST
सार
छेड़छाड़ की घटना दिल तोड़ देती है। वहीं, इस शर्मनाक हरकत से मनोरंजन जगत की जानी-मानी हसीनाएं भी अछूती नहीं रही हैं।
विज्ञापन
1 of 6
छेड़छाड़ की शिकार हुई थीं ये अभिनेत्रियां
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छेड़छाड़ की वारदात आए दिन सुनने को मिलती है। आम लोग अपने जीवन में कभी न कभी दुर्व्यवहार के शिकार होते हैं। हालांकि, मनोरंजन जगत के सितारे भी इससे अछूते नहीं रहे हैं। कई मशहूर कलाकारों को समय-समय पर अपने साथ हुई ऐसी घटना का खुलासा करते देखा जा चुका है। सितारों के साथ ऐसी वारदातें लोगों की चिंता बढ़ा देती है। कई नामचीन हसीनाएं इस संबंध में खुलकर बात करती नजर आई हैं। आइए इन अभिनेत्रियों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
Trending Videos
2 of 6
भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम
भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर ने हाल ही में अपने एक बड़े खुलासे से हर किसी को दंग कर दिया। अभिनेत्री ने हाल ही में बताया कि सार्वजनिक स्थल पर एक शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। भूमि ने साझा किया कि जब वह 14 साल की थीं तो वह अपने परिजनों के साथ एक मेले में गई थीं। वहीं, पर एक शख्स उन्हें बार-बार चुटकी काट रहा था, और गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था, जिससे वह बेहद सहम गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
सोनम कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @sonamkapoor
सोनम कपूर
फैशन आइकन और अभिनेत्री सोनम कपूर बिना हिचकिचाहट अपने विचार को साझा करने के लिए जानी जाती हैं। सोनम ने एक दफा खुलासा किया था कि जब वह 13 साल की थीं तो एक शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। अभिनेत्री ने साझा किया था, 'मैं दोस्तों के साथ जा रही थी तभी पीछे से एक शख्स ने मुझे गंदे तरीके से छुआ था। मैं डर के मारे कांपने लगी थी। उस वक्त मैंने कुछ नहीं कहा क्योंकि मेरे मन में ये बात बैठी थी कि शायद मैंने कुछ गलत किया होगा।'
4 of 6
कल्कि केकलां
- फोटो : इंस्टाग्राम
कल्कि केकलां
कल्कि केकलां ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि नौ साल की नन्ही उम्र में उनका यौन शोषण हुआ था। अभिनेत्री ने बताया था, 'मुझे पूरी तरह से समझ नहीं आया था कि मेरे साथ क्या हुआ। उसके बाद मेरा सबसे बड़ा डर था मेरी मां को पता चल जाएगा। मुझे लगा कि यह मेरी गलती थी और इसलिए मैंने इसे सालों तक छुपाए रखा। अगर मुझमें अपने माता-पिता पर विश्वास करने का आत्मविश्वास या जागरूकता होती तो मुझे इस बात के कारण सालों तक उलझन नहीं होती।
विज्ञापन
5 of 6
फातिमा सना शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम
फातिमा सना शेख
फातिमा सना शेख किसी पहचान की मुहताज नहीं हैं। अभिनेत्री ने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बना ली है। हालांकि, फातिमा के साथ भी एक शख्स गिरी हुई हरकत कर चुका है। वह भी तब जब वह महज 3-4 साल की थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X