सब्सक्राइब करें

Deepika Padukone Birthday: मॉडलिंग के दिनों में ऐसी दिखती थीं दीपिका, अब आ गया है लुक्स में इतना अंतर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 05 Jan 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Birthday Special:  See Actress Modeling Days Photos
दीपिका पादुकोण - फोटो : File Photo

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की लीडिंग लेडी की लिस्ट में शुमार हैं। दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ था। इस साल दीपिका अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका का जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में हुआ था। उनके पिता प्रकाश पादुकोण मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं जबकि उनकी मां उज्वला पादुकोण एक ट्रैवल एजेंट थीं। दीपिका की एक छोटी बहन अनीषा हैं। अनीषा पेशे से एक गोल्फर हैं। जब दीपिका एक साल की थीं तो उनका परिवार बेंगलुरु आ गया था और उनकी पढ़ाई-लिखाई यहीं हुई है।

Trending Videos
Deepika Padukone Birthday Special:  See Actress Modeling Days Photos
deepika padukone - फोटो : social media

दीपिका के पिता एक बैडमिंटन खिलाड़ी थे ऐसे में उनका झुकाव भी इस खेल की ओर था। दीपिका नेशनल लेवल की बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं। आठ साल की उम्र में दीपिका ने पहली बार एक एड फिल्म में काम किया। शायद यही वो पड़ाव था जब तय हो गया कि दीपिका ग्लैमर की दुनिया में अपना करियर बनाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Birthday Special:  See Actress Modeling Days Photos
deepika padukone - फोटो : social media

एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि 'जब मैं खेलती थी तो ऐसा लगता था कि ये केवल इसलिए है क्योंकि मेरे परिवार में इसे खेला जाता है। तब मैंने अपने पिता से पूछा कि अगर मैं खेलना छोड़ दूं तो? ये बात सुनकर उन्हें दुख पहुंचा लेकिन बाद में वो मान गए।' साल 2004 में दीपिका ने फुल टाइम मॉडलिंग करना शुरू कर दिया। दीपिका के मॉडलिंग के दिनों में वो ऐस दिखती थीं।

Deepika Padukone Birthday Special:  See Actress Modeling Days Photos
deepika padukone - फोटो : social media

करियर के शुरुआती दिनों में दीपिका ने लिरिल साबुन के लिए एक एड फिल्म की। इस एड से उन्हें काफी पहचान मिली। साल 2005 में दीपिका ने लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर सुमित वर्मा के लिए रैम्प वॉक किया। अगले ही साल 2006 में उन्होंने किंगफिशर कैलेंडर के लिए फोटोशूट किया। इससे उनकी पॉपुलरिटी में और इजाफा हुआ। मॉडलिंग में सफलता के बाद दीपिका ने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा। साल 2006 में उन्हें सबसे पहले हिमेश रेशमिया के एल्बम 'आप का सुरूर' में 'नाम है तेरा' गाने में मौका मिला।

विज्ञापन
Deepika Padukone Birthday Special:  See Actress Modeling Days Photos
deepika padukone - फोटो : social media

बॉलीवुड में दीपिका ने फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओम शांति ओम' (2007) से डेब्यू किया। पहली ही फिल्म में दीपिका को शाहरुख खान के अपोजिट काम करने का मौका मिला। इस फिल्म ने दीपिका को रातों रात शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब दीपिका बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार रहती हैं। साल 2018 में दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ शादी कर ली थी। शादी से पहले दीपिका और रणवीर ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था।

पढ़ें: अनिल कपूर की दी हुई फिल्में नहीं करते कपिल शर्मा, अभिनेता के पूछने पर दिया ये जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed