फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका की Chhapaak और अजय की Tanhaji में से किसका जलवा कायम, जानें आठ दिन का कलेक्शन

Sat, 18 Jan 2020 02:27 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 18 Jan 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Chhapaak Tanhaji Day 8 Box Office Collection
छपाक, तानाजी - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' को रिलीज हुए आठ दिन हो चुके हैं। फिल्म की बेहतरीन कहानी और अभिनय की सभी तारीफ कर रहे हैं। जेएनयू में दीपिका के पहुंचने के बाद से ही फिल्म की चर्चा हो रही थी। इस वजह से भी इसके कलेक्शन पर सभी की निगाहें थीं। 'छपाक' के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' रिलीज हुई। फिल्म वीर योद्धा तानाजी पर बनी है। चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अभी तक कितना कलेक्शन किया है।

Chhapaak Tanhaji Day 8 Box Office Collection
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

भले ही क्रिटिक्स ने 'छपाक' की तारीफ की हो लेकिन फिल्म वो करिश्मा नहीं दिखा पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, गुरुवार को फिल्म ने महज 75 लाख का कारोबार किया। हालांकि वीकेंड पर इसकी कमाई में थोड़ा इजाफा हो सकता है। फिल्म ने अभी तक करीब 30 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

Chhapaak Tanhaji Day 8 Box Office Collection
Chhapaak - फोटो : Twitter

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका के साथ अभिनेता विक्रांत मेसी की मुख्य भूमिका है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज, दीपिका और मेघना ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित है। फिल्म के प्रमोशन लागत को मिला दें तो इसका कुल बजट 45 करोड़ है। 'छपाक' को कुल 2,160 स्क्रीन्स मिले हैं। इनमें भारत में 1,700 स्क्रीन्स और विदेश में 460 स्क्रीन्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhapaak Tanhaji Day 8 Box Office Collection
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

दूसरी ओर 'तानाजी' ने आठवें दिन भी अच्छी पकड़ बना रखी है। शुक्रवार को फिल्म ने साढ़े नौ करोड़ का कलेक्शन किया है। अनुमान है कि शनिवार और रविवार को इसकी कमाई में बढ़ोत्तरी होगी। फिल्म ने अभी तक लगभग 128 करोड़ कमा लिए हैं। 

विज्ञापन
Chhapaak Tanhaji Day 8 Box Office Collection
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media

'तानाजी' में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में तानाजी का किरदार अजय देवगन ने निभाया है। काजोल ने तानाजी की पत्नी सावित्री बाई बनी है। वहीं सैफ अली खान उदय भान के नेगेटिव किरदार में हैं। फिल्म की लागत 110 करोड़ है। इसके प्रचार और प्रिंट्स पर 15 करोड़ खर्च हुए हैं। इस तरह इसका कुल बजट 125 करोड़ है। 

अंडरवर्ल्ड ले डूबा इन पांच अभिनेत्रियों का करियर, किसी को हुई जेल तो कोई बना संन्यासी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed