{"_id":"5e1f9f938ebc3e4b5a780f69","slug":"deepika-padukone-chhapaak-conducted-an-experiment-in-to-test-the-reality-on-the-sale-of-acid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण ने दुकानदारों से एसिड मांगकर किया एक्सपेरिमेंट, बेहद डरावने आए नतीजे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका पादुकोण ने दुकानदारों से एसिड मांगकर किया एक्सपेरिमेंट, बेहद डरावने आए नतीजे
तेजाब हमले की पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल के संघर्ष पर बनी फिल्म छपाक अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण के शानदार अभिनय ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया है। हाल ही में दीपिका ने एक सोशल एक्सपेरिमेंट किया। इसके जरिए अभिनेत्री जनाना चाहतीं थीं कि क्या बाजार में अभी भी आसानी से एसिड मिल रहा है? इस एक्सपेरिमेंट के जो नतीजे सामने आए हैं, वो बेहद डरावने और हैरान कर देने वाले हैं।
2 of 4
Deepika Padukone
- फोटो : Social Media
वीडियो की शुरुआत में दीपिका पादुकोण कहती हैं, 'अगर कोई आपको प्रपोज करे और आप मना कर दें, तो अपनी आवाज उठाएं। तब भी अपनी आवाज उठाएं जब कोई आपके साथ बदतमीजी करे। अगर आप अपने राइट्स के लिए लड़ते हैं और कोई आपके चेहरे पर एसिड फेंक देता है, तो? अगर ये बिकता नहीं तो फिकता नहीं।' इसके बाद दीपिका ने बताया कि उन्होंने एक एक्सपेरिमेंट किया।
3 of 4
Deepika Padukone
- फोटो : Social Media
वीडियो में आगे दिखाया गया है कि कुछ एक्टर्स जो आम व्यक्ति बनकर दुकान पर एसिड खरीदने के लिए जाते हैं। वो दुकानदार से कहते हैं कि ऐसा एसिड चाहिए कि जिससे त्वचा जल जाए। हैरानी की बात है कि एक-दो दुकानदारों को छोड़कर सभी कलाकारों को एसिड बेच देते हैं। ये पूरा नजारा दीपिका एक कार में बैठकर लाइव देख रही होतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Deepika Padukone
- फोटो : Social Media
इसके बाद दीपिका बताती हैं कि उनकी टीम एक दिन में 24 बोतल एसिड खरीदने में कामयाब रही। ये उसके बाद की बात है जब उच्चतम न्यायालय एसिड बेचने पर कड़ी सख्ती लगाता है। इससे बाद कुछ तेजाब पीड़िता बताती हैं कि एसिड खरीदने के लिए व्यक्ति 18 साल का होना चाहिए। एक आईडी प्रूफ, एड्रस प्रूफ दिखाने की जरूरत होती है। साथ ही जो दुकानदार एसिड बेचता है उसके पास भी एसिड बेचने का लाइसेंस होना अनिवार्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।