टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 13 का खेल हर दिन नया मोड़ ले रहा है। शो के अंदर कई कंटेस्टेंट अपने खेल की वजह से काफी सुर्खियां बटोरी रही हैं। पंजाबी सिंगर शहनाज गिल बिग बॉस 13 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट हैं। वह इस शो में अपने खेल के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिश्तों के वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं।
Bigg Boss 13: शहनाज का पकड़ा गया सबसे बड़ा झूठ, 25 नहीं इतने साल की हैं 'पंजाब की कटरीना कैफ'
इस बार शहनाज गिल बिग बॉस 13 में अपनी झूठी उम्र बताने की वजह से सुर्खियों में हैं। जी हां, शहनाज ने सलमान खान के शो में अपनी उम्र 25 साल बताई है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे पता चलता है कि शहनाज ने बिग बॉस 13 में अपनी उम्र गलत बताई है। उनकी उम्र के बारे में HerdHUSH नाम के ट्विटर हैंडल ने बताया है।
HerdHUSH ने ट्विटर पर लिखा, 'विकी के अनुसार शहनाज गिल की जन्मतिथि 27 जनवरी 1993 है, इस हिसाब से शहनाज आने वाली 27 जनवरी को अपने 27 साल पूरे कर लेंगे और 28वें साल में लग जाएंगी। उन्होंने खुद को 25 साल कैसे बताया है ? यहां भी झूठ।' शहनाज की उम्र को लेकर HerdHUSH का पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
As per Wiki #ShenazGill is : 27 January 1993 Born.
If calculated correctly, She will complete 27 Years this Jan 27th ( After 13 days ) and will enter 28th Year of Her Life
She told @BeingsalmanKhan she is 25 years ??
Yahaan Bhi Jhooth 🤔🤭 #BB13 #BiggBoss13 pic.twitter.com/LMhaBc7cUI
गौरतलब है कि शहनाज ने बिग बॉस के घर में खुद को कई बार 25 साल की बता चुकी हैं। वहीं इन दिनों वह सिद्धार्थ शुक्ला के प्यार में पड़ने की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी रही हैं। शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला से खुलकर अपने प्यार का इजहार भी कर चुकी हैं। वहीं सलमान खान की सलाह के बाद सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज से थोड़ा संभलकर रह रहे हैं।
बिग बॉस 13 वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को सलाह दी थी कि उन्हें ज्यादा केयरफुल रहने की जरूरत है क्योंकि शहनाज गिल उनके प्यार में पड़ चुकी हैं। बाहर ये साफ दिख रहा है। सलमान की बात सुन सिद्धार्थ ने भी माना कि हां उन्हें भी ऐसा ही लग रहा है। सोमवार प्रसारित एपिसोड में एक बार फिर से शहनाज सिद्धार्थ से अपने प्यार का इजहार करती हुईं दिखीं।
पढ़ें: पीएम मोदी का अपमान करने पर इस बॉलीवुड हस्ती ने अनुराग कश्यप की लगाई क्लास, कही ये बात
