फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: कंगना से केमिस्ट्री पर बोलीं ऋचा चड्ढा, जरूरी नहीं कि हर कलाकार से अच्छी दोस्ती हो ही जाए

Wed, 15 Jan 2020 10:19 PM IST
anand anand अमित कुमार सिंह, मुंबई
अमित कुमार सिंह, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 15 Jan 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Fresh controversy about kangna ranaut film panga co actor richa chaddha speaks from heart
Kangana Ranaut, Richa Chadda - फोटो : amar ujala mumbai

जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई, वाली तर्ज पर कंगना रनौत की फिल्म पंगा से भी आखिरकार विवादों ने नाता जोड़ ही लिया। कंगना रनौत की हाल की तमाम फिल्मों से कोई न कोई विवाद ही जुड़ता ही रहा है। कंगना की बहन रंगोली उनकी बहन की फिल्म से जुड़े किसी भी विवाद पर खबर लिखने वालों को ‘समोसा गैंग’ का सदस्य बताती हैं लेकिन ऐसे मौकों के लिए ही वॉशिंगटन पोस्ट की प्रकाशक कैथरीन ग्राहम ने कहा है, “जो छपने से रोकने की कोशिश की जाए, खबर वही है। बाकी सब तो प्रचार है।“

Fresh controversy about kangna ranaut film panga co actor richa chaddha speaks from heart
फिल्म पंगा का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

कैथरीन ग्राहम के कहे मुताबिक ही ये खबर ऐसी है जिसे रोकने की कोशिश शुरू हो चुकी है। कोशिशें हो रही हैं फिल्म पंगा को बनाने वाली कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज से और फिल्म की दो हीरोइनों में से एक ऋचा चड्ढा का प्रचार देख रही कंपनी की तरफ से। मामला उलझे, उससे पहले आपको हम थोड़ा इसका सार समझाते हैं, फिर बताएंगे पूरा किस्सा विस्तार से। कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' अगले हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में उनके साथ ऋचा चड्ढा भी अहम किरदार में हैं। दोनों ही अभिनेत्रियों ने कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका अदा की है। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है वैसे-वैसे प्रमोशन की रफ्तार भी बढ़ रही है। और, इसी के बीच से निकली है एक एक खटकने वाली खबर।

Fresh controversy about kangna ranaut film panga co actor richa chaddha speaks from heart
ऋचा चड्ढा - फोटो : social media

ऋचा चड्ढा ने मुंबई में बुधवार को तकरीबन उसी समय तमाम पत्रकारों को खुद से मिलने का बुलावा भेजा जिस समय फिल्म पंगा को बनाने वाली कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज की टीम फिल्म के दूसरे कलाकारों के इंटरव्यूज आयोजित कर चुकी थी। जाहिर ये हुआ कि न तो फॉक्स स्टार स्टूडियोज को पता है कि ऋचा चड्ढा ने फिल्म पंगा को लेकर अपना प्रचार अभियान निजी स्तर पर छेड़ दिया है न ही ऋचा चड्ढा को जाहिराना तौर पर ये ही जानकारी रही कि जिस समय के लिए वह पत्रकारों को न्यौता दे रही हैं, उसी समय तमाम फिल्म पत्रकार पंगा में उनके साथी कलाकार जस्सी गिल के न्यौते पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fresh controversy about kangna ranaut film panga co actor richa chaddha speaks from heart
फिल्म पंगा का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में जब अमर उजाला ने फॉक्स स्टार स्टूडियोज से संपर्क किया गया तो कंपनी के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि ऋचा ने अभी तक प्रोडक्शन हाउस को फिल्म के प्रचार के लिए अपनी तारीखें नहीं दी है। ये अलग बात है कि जिस समय ये बात हो रही थी उसी समय ऋचा जुहू के एक होटल में धड़ाधड़ साक्षात्कार देती रहीं और वो भी फिल्म पंगा के ही नाम पर।

विज्ञापन
Fresh controversy about kangna ranaut film panga co actor richa chaddha speaks from heart
फिल्म पंगा का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार ये सारा मामला दो हीरोइनों वाली फिल्मों में होने वाले अहं के टकराव जैसा ही है। ऋचा चड्ढा की बातों से इसकी झलक भी मिलती है। अमर उजाला ने जब फिल्म पंगा में कंगना से उनके तालमेल को लेकर सवाल किया तो उन्होंने साफ कहा, 'इस पूरी फिल्म के दौरान मैं बहुत ही प्रोफेशनल रही हूं। मैंने कोशिश की है कि मैं चुपचाप अपना काम पूरा कर लूं। कंगना की बात हैं तो यह जरूरी नहीं है कि हर फिल्म में हर कलाकार के साथ हमारी बहुत अच्छी दोस्ती हो जाए।'  

पढ़ें: पीएम मोदी का अपमान करने पर इस बॉलीवुड हस्ती ने अनुराग कश्यप की लगाई क्लास, कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed