फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा में टैक्स फ्री हुई अजय की 'तानाजी', महाराष्ट्र में फडणवीस के पत्र का हुआ असर

Wed, 15 Jan 2020 09:56 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 15 Jan 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Ajay Kajol starrer Tanhaji tax free in Haryana BJP Devendra Fadnavis letter to Maharashtra CM Uddhav
सीएम उद्धव ठाकरे, तानाजी और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान स्टारर फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर को हाल ही में योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया था। ऐसे में अब फिल्म को हरियाणा में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र इस मामले में पत्र लिखा है।





 

Ajay Kajol starrer Tanhaji tax free in Haryana BJP Devendra Fadnavis letter to Maharashtra CM Uddhav
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

दरअसल देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी-द अनसंग वॉरियर' को टैक्स फ्री करने की मांग की है। वहीं बालासाहेब ने इस मामले पर कहा है कि कैबिनेट मीटिंग में तानाजी को टैक्स फ्री करने का फैसला कर लिया गया है। जल्दी ही सीएम उद्धव ठाकरे इसका एलान कर देंगे। इसके साथ ही फिल्म को हाल ही में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने टैक्स फ्री घोषित कर दिया था। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ को इसके लिए शुक्रिया भी कहा था।

Ajay Kajol starrer Tanhaji tax free in Haryana BJP Devendra Fadnavis letter to Maharashtra CM Uddhav
Chhapaak, Tanhaji the Unsung Warrior - फोटो : amar ujala

फिल्म  'तानाजी-द अनसंग वॉरियर' के साथ ही 10 जनवरी को दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक रिलीज हुई थी। तानाजी जहां यूपी और हरियाणा में टैक्स फ्री हुई है तो वहीं दीपिका की छपाक अब तक तीन राज्यों में टैक्स फ्री की जा चुकी है, जिनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Kajol starrer Tanhaji tax free in Haryana BJP Devendra Fadnavis letter to Maharashtra CM Uddhav
deepika padukone - फोटो : social media

बता दें कि कुछ वक्त पहले ही दीपिका पादुकोण  जेएनयू गईं थीं। जिसके बाद से वो सुर्खियों में आ गईं थीं। दीपिका के साथ ही साथ छपाक को भी ट्रोल और बायकॉट किया जाने की बात सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही थीं। एक तरफ जहां कई कांग्रेस नेता दीपिका के समर्थन में आकर फिल्म की मुफ्त टिकट बांट रहे थे तो वहीं भाजपा के कई नेता तानाजी के समर्थन में आ गए थे।

विज्ञापन
Ajay Kajol starrer Tanhaji tax free in Haryana BJP Devendra Fadnavis letter to Maharashtra CM Uddhav
तानाजी और छपाक - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि फिल्म  'तानाजी-द अनसंग वॉरियर' ने अभी तक कुल 90.96 करोड़ रुपये की कमाई की है तो वहीं छपाक ने अभी तक 23.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का एक बड़ा अंतर दोनों फिल्मों को मिली स्कीन्स भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed