अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पहुंची और हिंसा में घायल छात्रों से मिलीं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी आने वाली फिल्म छपाक को बायकॉट (#boycottchhapaak) करने की बात चलने लगी। हालांकि इसके विरोध में कई सितारें भी सामने आये जिन्होंने अभिनेत्री का सपोर्ट किया लेकिन पायल रोहतगी को दीपिका का JNU जाना अच्छा नहीं लगा।
दीपिका के JNU जाने पर तिलमिलाईं पायल रोहतगी, ट्वीट कर कहा- पिता ने देश के लिए मेडल जीते और ये...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने विवादित ट्वीट्स की वजह से चर्चा में रहने वाली पायल ने दीपिका को लेकर कई सारे ट्वीट्स किए। एक ट्वीट में पायल ने लिखा- जहां दीपिका के पिता ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीते। दूसरी तरफ दीपिका भारत को तोड़ने वाली फोर्स के साथ खड़ी हैं। आखिरकार दीपिका ने ये साबित कर दिया कि वे आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड हैं। #boycottchhapaak #DeepikaAtJNU
Ram Ram ji 🙏 #DeepikaPadukone father won medals for India and she stands for #BreakingIndia forces. Afterall she proved that she is #AliaBhatt BFF. #boycottchhapaak #DeepikaAtJNU #PayalRohatgi
— PAYAL ROHATGI & Team- Bhagwan Ram Bhakts (@Payal_Rohatgi) January 8, 2020
दूसरे ट्वीट में पायल ने लिखा- मेघना गुलजार ने दीपिका का ब्रेनवॉश किया कि वे कुछ JNUSU प्रेसिडेंट से मिलें, जिन्होंने कैंपस में गुंडों को अंदर जाने दिया। ताकि ABVP छात्रों की आवाज को दबाई जा सके जो 4 नई सेमिनार के लिए रजिस्टर कर रहे थे। लेफ्टिस्ट गुस्से में थे क्योंकि उनका मिडनाइट पीने का प्रोग्राम रुक गया था। दीपिका मुझे इडियट लग रही है। #BoycottChhapaak
Meghna Gulzar brainwashed Deepika Padukone to visit some #JNUSU president who let goons inside d campus to stop @ABVPVoice students from registering 4 new seminar. Leftists r frustrated as their midnight drinking binge has stopped. Deepika looks an idiot to me 🙏 #BoycottChhapaak
अभी कुछ दिनों पहले CAA और NRC को लेकर विरोध जाहिर कर रही स्वरा भास्कर को पायल ने रोहिंग्या मुसलमान कहा था। हालांकि स्वरा ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब भी दिया था। वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण के JNU छात्रों का सपोर्ट करने के बाद से उनकी फिल्म छपाक को बायकॉट करने की मांग तेज हो गई है। कई यूजर्स ने दीपिका के JNU जाने को पब्लिसिटी स्टंट बताया है।
दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले मेघना राजी जैसी सुपरहिट फिल्म का भी निर्देशन कर चुकी हैं।फिल्म छपाक, दिल्ली की एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए दीपिका पादुकोण पहली बार एक एसिड अटैक सर्वाइवर के रोल में नजर आने वाली हैं। छपाक की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली में ही की गई है। फिल्म के सेट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं। रणवीर सिंह से शादी के बाद दीपिका की ये पहली फिल्म है।