फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हमारे जमाने में अभिनेत्रियां सिर्फ गानों में दिखने के लिए होती थीं: गुलजार

Fri, 03 Jan 2020 05:53 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 03 Jan 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Chhapaak title track launch Gulzar says in our time actress in film only for songs
Chhapaak title track launch - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। तीन जनवरी को मुंबई में इस फिल्म का टाइटल ट्रेक रिलीज किया गया। इस गाने के बोल जहां गुलजार ने लिखे हैं और अरिजीत सिंह ने इसे अपनी आवाज दी है। वहीं शंकर एहसान लॉय ने गाने का संगीत दिया है। सॉन्ग लॉन्च के इस मौके पर दीपिका समेत विक्रांत मैसी, निर्देशक मेघना गुलजार, गुलजार, शंकर  महादेवन और लॉय मेंडोंसा मौजूद रहे। इस फिल्म को यू सर्टिफिकेट मिला है जिसे लेकर मेघना गुलजार ने खुशी जताई और कहा कि यह 'छपाक' के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला है। इसके लिए वे बहुत शुक्रगुजार हैं। वह चाहती हैं कि यह कहानी दूर तक पहुंचे। उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म सभी को पसंद आएगी। 

Deepika Padukone Chhapaak title track launch Gulzar says in our time actress in film only for songs
deepika padukone - फोटो : social media

समाज पर असर डालेगी फिल्म
पहली बार फिल्म की स्टारकॉस्ट के साथ मीडिया से मुखातिब होते हुए लक्ष्मीअग्रवाल ने कहा, 'मैं मेघना मैम से 2016 में मिली थी। तब उन्होंने मुझसे कहा था वह इस विषय पर काम करना चाहती हैं। देखा जाए तो साल 2013 से पहले इस विषय में कुछ खास जागरूकता नहीं थी लेकिन जब पीड़िताओं ने सामने आना शुरू किया तो लोगों को पता चला और समाज ने हमें और हमारे दर्द को जाना। यह फिल्म समाज बहुत बड़ा असर डालेगी। धन्यवाद दीपिका कि आपने लक्ष्मी का किरदार निभाया। आपने साबित किया कि खूबसूरती मायने नहीं रखती हैं। इस फिल्म के जरिए हमारे समाज के दिल में जो तेजाब है हमें वह बाहर निकालना है। मुझे बहुत खुशी है कि आज हम साथ में हैं आज हम साथ मिलकर इस विषय पर काम कर रहे हैं। जब आप यह फिल्म देखेंगे और जानेंगे कि जिंदगी में असल परेशानियां क्या होती हैं।

Deepika Padukone Chhapaak title track launch Gulzar says in our time actress in film only for songs
deepika padukone - फोटो : social media

समाज की सोच बदलेगी
लक्ष्मी ने आगे बताया, 'जब से यह गाना देखा है तब से मेरे आंसू नहीं रुक रहे हैं। काश आज मेरे पापा भी यहां पर होते। इस फिल्म को बनाने में मेघना मैम की बहुत ही शुक्रगुजार हूं। मुझे बहुत खुशी हुई कि दीपिका ने मेरे किरदार को निभाने के लिए हां कहा। मैंने जैसे ही फर्स्ट लुक देखा मैंने कहा, 'वाओ...लक्ष्मी।' फिल्म के ट्रेलर से लेकर लुक सामने आने तक मुझे लोगों की काफी प्रतिक्रिया आई। दीपिका को मेरा किरदार निभाते हुए देखकर लोगों ने कहा कि अब तो समाज में इंसाफ मिलकर रहेगा। जब मैं सेट पर गई और सबकुछ मैंने देखा तो मुझे अहसास हो गया कि अब तो समाज के दिमाग से बहुत कुछ बदलने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Chhapaak title track launch Gulzar says in our time actress in film only for songs
deepika padukone - फोटो : social media

दीपिका ने जताया फिल्म पर गर्व
दीपिका पादुकोण ने अपने भावनाएं प्रकट करते हुए कहा, 'मैं खुश हूं कि हम सब यह फिल्म बना रहे हैं। मुझे पूरी टीम पर गर्व है कि हमने इस तरफ काम किया। हमने बहुत बड़ा कदम उठाया है लेकिन मैं इसे रिस्क नहीं मानती हूं। मेघना कई सालों तक इस कहानी के साथ जी हैं। वह इस कहानी को पेश करना चाहती थी इसलिए मैंने इसके लिए हां कहा। हमने दिल से यह फिल्म बनाई है। जब आप यह फिल्म देखेंगे तो आप भी यही महसूस करेंगे।' 

विज्ञापन
Deepika Padukone Chhapaak title track launch Gulzar says in our time actress in film only for songs
गुलजार - फोटो : file photo

गुलजार ने बताया इंडस्ट्री में आए बदलाव  
इस मौके पर गुलजार ने इंडस्ट्री में अपने 60 साल के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि इतने सालों में औरतों का किरदार काफी बदल चुका है। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्में अक्सर महिला प्रधान होती हैं। गुलजार ने कहा, 'मोरा गोरा रंग ले ले' से लेकर 'छपाक' तक बहुत कुछ बदल गया है। मैं इसके साथ-साथ चलता रहा हूं। मैं अपनी फिल्मों के लिए भी और लिखने के तौर पर भी बहुत बार महिलाओं को ध्यान में रखकर लिखा है।' गुलजार ने आगे बताया,  'बेटियों को लेकर परवाह रहती है। निजी तौर पर नहीं बल्कि समाज की वजह से बेटियों के बारे में सोचना पड़ता है, जिसे बदलने की जरूरत है। हालांकि बेटियां अब आगे आ गई हैं। अब हमें उन्हें संभालने की जरूरत नहीं है वह हमें संभाल रही हैं। वह कंधे से कंधे मिला कर चल रही फिल्मों में भी वे तेजी से मुख्य किरदार से लेकर निर्माता और निर्देशक की भूमिका निभा रही हैं। पहले का माहौल नहीं है जब उन्हें सिर्फ गानों में इस्तेमाल करने के लिए ले लिया जाता था। आज वे लीड कर रही हैं। इन तीन लड़कियों ने कमाल किया है। यह अकेली एक फिल्म नहीं है बल्कि यह समाज में एक मूवमेंट है। इस तरह की फिल्म बनाने के लिए निर्माताओं का भी दाद देना पड़ेगा। इनकी बड़ी हिम्मत है कि इन्होंने इरादा किया कि हमें यह बात करनी है और समाज में पहुंचानी है।

'छपाक' का टाइटल सॉन्ग सुन सबके सामने रो पड़ीं दीपिका पादुकोण, लक्ष्मी अग्रवाल को लगा लिया गले

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed