दीपिका पादुकोण का एक्स ब्वॉयफ्रेंड कहलाना पसंद नहीं करते निहार पांड्या, अगले महीने करने जा रहे शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये एक्टर कोई और नहीं दीपिका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हैं जो जल्द ही कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi) से डेब्यू करने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं दीपिका के ब्वॉयफ्रेंड रहे निहार पांड्या (Nihar Pandya) की। निहार अगले महीने फरवरी में सिंगर नीति मोहन (Neeti Mohan) के संग सात फेरे लेने जा रहे हैं। खबरों की मानेें तो निहार और नीति पिछले 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
शादी से ठीक पहले निहार ने दीपिका के साथ अपने संबंधों पर बात की। उन्होंने कहा कि 'मैं नहीं चाहता हूं कि अपनी शादी वाले दिन मैं न्यूज हेडलाइंस में रहूं कि दीपिका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड की शादी हो रही है। मैं चाहता हूं खुद की पहचान से ही मुझे जाना जाए।'
निहार ने आगे बताया कि 'दीपिका को लेकर मेरे मन में कोई शिकायत या कड़वाहट नहीं है। मैं दीपिका और रणवीर को शादी की शुभकामनाएं देता हूं।' बता दें कि निहार और दीपिका उस वक्त एक-दूसरे को डेट करते थे जब दोनों स्ट्रगलर थे। दीपिका और निहार की मुलाकात करीब 10 साल पहले एक्टिंग स्कूल में हुई थी। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। दीपिका को तो अपने करियर में खूब तरक्की मिली लेकिन निहार को कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई।
दीपिका और निहार 3 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद दोनों ने ब्रेकअप का फैसला कर लिया। मुंबई में आने के बाद दीपिका निहार के घर पर ही रहा करती थीं। उसके बाद कुछ समय तक दीपिका ने रणबीर कपूर को भी डेट किया लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका डिप्रेशन में चली गई थीं। उस वक्त उन्हें रणवीर सिंह ने सपोर्ट किया और इस तरह दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं।