फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Padukone: अमूल ने किया दीपिका पादुकोण को सम्मानित, कान फिल्म फेस्टिवल 2022 बना वजह

Sun, 01 May 2022 06:08 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 01 May 2022 06:08 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone feels joyous as amul pays tribute to her for jonining cannes film festival as jury
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण वैसे तो अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह कुछ खास है, जिससे न केवल उनकी बल्कि पूरे देश की शान बढ़ गई है। इस साल जूरी के सदस्य के रूप में दीपिका पादुकोण कान फिल्म महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगी। 75वां वार्षिक कान फिल्म महोत्सव 17 से 28 मई 2022 तक होने वाला है। 'ये जवानी है दीवानी' फेम अभिनेत्री ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर आधिकारिक घोषणा का पोस्टर साझा किया, जिसमें दुनिया भर के अन्य जूरी सदस्य भी शामिल थे। समारोह से पहले जूरी सदस्य के रूप में घोषित किए जाने के बाद, अमूल ने 'ओम शांति ओम' फेम अभिनेत्री को एक ट्रिब्यूट दिया है।

Deepika Padukone feels joyous as amul pays tribute to her for jonining cannes film festival as jury
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमूल ने दिया ट्रिब्यूट 
अपने स्पेशल विज्ञापनों के लिए मशहूर अमूल ने एक सुंदर गाउन पहने हुए दीपिका पादुकोण के एक कैरिकेचर का इस्तेमाल किया है। अपने इस विज्ञापन को अमूल ने 'दीपिकान्स' टाइटल देकर अभिनेत्री को सम्मानित किया। अमूल ने एक खास टैगलाइन का भी इस्तेमाल किया, जिसमें लिखा था,"हर जूरी इसे प्यार करती है।" 'बाजीराव मस्तानी' फेम अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस विज्ञापन को एक स्माइली के साथ रीपोस्ट किया।

Deepika Padukone feels joyous as amul pays tribute to her for jonining cannes film festival as jury
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

यह होगी पूरी जूरी टीम
दीपिका पादुकोण के अलावा, अभिनेत्री और निर्देशक रेबेका हॉल, नूमी रेपेस, और इटैलियन अभिनेत्री और निर्देशक जैस्मिन ट्रिनका, इनके साथ ही निर्देशक असगर फरहादी, लाडज ली, जेफ निकोल्स और जोआचिम ट्रायर जूरी पैनल का हिस्सा होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone feels joyous as amul pays tribute to her for jonining cannes film festival as jury
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका अपनी आगामी फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। उनके पास ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' और अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' जैसी फिल्में भी हैं। वह फिल्म निर्माता नाग अश्विन की एक साइंस फिक्शन फिल्म में प्रभास के साथ भी अभिनय करती नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed