फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WHO के प्रमुख के साथ चर्चा से पहले ट्रोल हुई दीपिका, ट्रोलर्स ने किए ऐसे कमेंट

Tue, 21 Apr 2020 08:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 21 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone get trolled for attend discussing with WHO chief Dr Tedros Adhanom Ghebreyesus on covid 19
Deepika Padukone and Tedros Adhanom - फोटो : ट्विटर

डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के जरिए दुनियाभर के सितारे कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। साथ ही वह संगठन के जरिए लोगों को कोविड 19 जैसी खरतनाक बीमारी के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। अब तक बॉलीवुड के कई सितारे डब्ल्यूएचओ के जरिए लोगों के बीच कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता फैला चुके हैं। हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी डब्ल्यूएचओ के कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाली हैं। 

Deepika Padukone get trolled for attend discussing with WHO chief Dr Tedros Adhanom Ghebreyesus on covid 19
deepika padukone - फोटो : instagram

दीपिका पादुकोण 23 अप्रैल को इंस्टाग्राम लाइव के जरिए डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस के साथ मेंटल हेल्थ को लेकर चर्चा करेंगी। यह चर्चा कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मेंटल हेल्थ को लेकर होगी। इस बात की जानकारी खुद दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम और ट्वीट पर एक पोस्ट साझा की। 

Deepika Padukone get trolled for attend discussing with WHO chief Dr Tedros Adhanom Ghebreyesus on covid 19
deepika padukone - फोटो : social media

मगर दीपिका पादुकोण को ये पोस्ट साझा करता भारी पड़ा गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। Raging Bull नाम के यूजर ने लिखा, 'दो फर्जी एक तस्वीर में'। Swapnil Chaudhari ने दीपिका के लिए लिखा, 'ये लड़की अपना दिमाग खो चुकी है।' 
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone get trolled for attend discussing with WHO chief Dr Tedros Adhanom Ghebreyesus on covid 19
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : Social Media

Keep Smiling नाम के यूजर ने दीपिका पादुकोण को ट्रोल करते हुए कमेंट किया, 'वह उस व्यक्ति से बात करेंगी जिससे इस समय पूरी दुनिया नफरत करती है। दीपिका ने अपनी डूबती नाव को कितना पैसा दिया?' Vasudha ने लिखा, 'दीपिका को चीनी रुपये मिल गए हैं।' इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर दीपिका पादुकोण को डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस के साथ चर्चा करने पर ट्रोल कर रहे हैं। 
 


 

विज्ञापन
Deepika Padukone get trolled for attend discussing with WHO chief Dr Tedros Adhanom Ghebreyesus on covid 19
deepika padukone - फोटो : social media

बात करें कोरोना वायरस की तो इससे अब तक दुनियाभर में संक्रमित होने वालों की संख्या करीब 25 लाख हो चुकी है। वहीं इस महामारी से अब तक एक लाख 70 हजार से ज्याद लोग मर चुके हैं। वहीं भारत में कोरोना वायरस से 18 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 600 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

पढ़ें: बाईस्कोप: इस फिल्म में पड़ा था बिग बी को हीरोइन का झन्नाटेदार असली चांटा, आज तक नहीं ले पाए बदला

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed