{"_id":"6027970c8ebc3ee8ea70488e","slug":"deepika-padukone-gives-befitting-reply-to-abusive-troll","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण को ट्रोलर ने मैसेज में दी गाली, अभिनेत्री बोलीं- 'आपके परिवार को आप पर गर्व होगा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका पादुकोण को ट्रोलर ने मैसेज में दी गाली, अभिनेत्री बोलीं- 'आपके परिवार को आप पर गर्व होगा'
सोशल मीडिया पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स काफी एक्टिव रहते हैं। अपने फैंस के साथ संपर्क बनाए रखने का ये सबसे बेहतरीन साधन है। ऐसे में सेलेब्स अक्सर कई फोटो और वीडियो भी शेयर करते हैं। हालांकि यहां केवल इनके फैंस ही नहीं बल्कि इन्हें ट्रोल करने वाले भी मौजूद रहते हैं जो इन्हें हर छोटी- बड़ी बात पर ट्रोल करते हैं। लेकिन सेलेब्स भी किसी से कम नहीं हैं। ये भी अब ऐसे ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ है अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ।
2 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड की खूबसूरत और टॉप अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। उनको पोस्ट को फैंस पसंद भी खूब करते हैं। हाल ही में की गई पोस्ट में दीपिका ने एक ट्रोलर को अच्छा सबक सिखाया है।
3 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण को पर्सनल इनबॉक्स में गाली लिखकर भेजी। दीपिका ने इस सोशल मीडिया यूजर को इग्नोर करने की बजाय सीधे जवाब देना बेहतर समझा। दीपिका ने मैसेज का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'आपके परिवार और दोस्तों को आप पर काफी गर्व महसूस हो रहा होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका पादुकोण का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दीपिका पादुकोण का ये करारा जवाब फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। फैन्स का कहना है कि दीपिका ने एक तीर से दो निशाने मारे हैं, एक ओर उन्होंने खुद कोई गलत बात नहीं कही और दूसरी ओर ट्रोलर को सबक भी सिखा दिया।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह
- फोटो : instagram/ ranveersingh
बात करें दीपिका के वर्कफ्रंट की तो वो इस समय काफी व्यस्त हैं। दीपिका के पास कई फिल्में हैं जिनकी शूटिंग इस समय वो कर रही हैं। इन दिनों दीपिका शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे। हालांकि अब तक फिल्म का नाम सामने नहीं आया है। इसके अलावा जल्दी ही रणवीर और दीपिका की फिल्म 83 भी रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।