{"_id":"5cf8f0febdec2207140c7c2e","slug":"deepika-padukone-in-chapaak-look-with-vikrant-massey-and-meghna-gulzar-will-melt-your-heart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस वजह से नम हुईं दीपिका पादुकोण की आंखें, 'छपाक' की डायरेक्टर ने फोटो शेयर कर लिखी दिल की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस वजह से नम हुईं दीपिका पादुकोण की आंखें, 'छपाक' की डायरेक्टर ने फोटो शेयर कर लिखी दिल की बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 06 Jun 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
chhapaak
- फोटो : instagram
Link Copied
दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'छपाक' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। शूटिंग के आखिरी दिन की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो कि यकीनन दीपिका के फैंस की आंखों में आंसू ला देंगी। इन तस्वीरों को डायरेक्टर मेघना गुलजार और विक्रांत मैसी ने शेयर की हैं।
सामने आई तस्वीरों में दीपिका एसिड अटैक पीड़िता के लुक में ही नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों से पहले ऐसी खबर थी कि दीपिका शूटिंग के आखिरी दिन इमोशनल हो गई थीं। एक तस्वीर में दीपिका पादुकोण इमोशनल होकर मेघना को गले लगाती नजर आ रही हैं।
वहीं दूसरी तस्वीर में विक्रांत मैसी, मेघना गुलजार और दीपिका गले लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए मेघना ने लिखा- छपाक की शूटिंग खत्म। मालती...अनमोल...मैं तुम दोनों को खुद के साथ ले जा रही हूं। इस फिल्म पर विश्वास जताने और अपना बेस्ट देने के लिए शुक्रिया।
4 of 5
Deepika Padukone with chhapaak crew
- फोटो : twitter
'छपाक' फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण दिल्ली भी आई थीं और कई बार स्पॉट हुईं। शूटिंग के दौरान दीपिका कई बार भेस बदलकर दिल्ली की सड़कों पर देखी गईं। यह फिल्म असली घटना पर आधारित है। 22 अप्रैल 2005 को जब लक्ष्मी अग्रवाल 15 साल की थीं तब एक युवक ने उन पर तेजाब फेंक दिया था। युवक चाहता था कि लक्ष्मी अग्रवाल शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लें लेकिन उनके मना करने पर चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
5 of 5
chhapaak
- फोटो : social media
आपको बता दें, लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित 'छपाक' 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। 'छपाक'(Chhapaak) फिल्म को फॉक्स स्टार, दीपिका पादुकोण का 'केए एंटरटेनमेंट' और मेघना गुलजार मिलकर प्रोड्यूसर कर रहे हैं। इससे पहले दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में नजर आई थीं। इस फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X