फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण ने ई टैक्सी स्टार्टअप में किया 21 करोड़ रुपये का निवेश

Fri, 20 Dec 2019 01:38 PM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 20 Dec 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone invest 21 crore in blu smart mobility
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं हैं बल्कि वह एक कुशल निवेशक भी हैं। अच्छी फिल्मों के चुनाव के साथ ही वह समय-समय पर विभिन्न व्यवसाय का चुनाव भी करती हैं। नई जानकारी के अनुसार दीपिका पादुकोण ने ई-टैक्सी स्टार्ट अप ब्लू स्मार्ट में निवेश किया है। इस साल की शुरुआत में यह पता चला था कि दीपिका ने तीन मिलियन डॉलर यानी की करीब 21 करोड़ रुपये (21,31,41,900रुपये) का ब्लू स्मार्ट (देश की नई कैब सर्विस) नामक कैब सर्विस में निवेश किया है। 

deepika padukone invest 21 crore in blu smart mobility
Deepika Padukone - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इसमें सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन को ही शामिल किया जाएगा। पिछले हफ्ते ब्लू स्मार्ट के सह-' संस्थापक पुनीत गोयल ने इस महीने इसकी पुष्टि कर चुके हैं। वे दीपिका पादुकोण के नेतृत्व वाले निवेशक से और पांच मिलियन डॉलर मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए पुनीत गोयल ने कहा, 'दीपिका को हमारी कंपनी का नजरिया पसंद है। वह जानती है कि हमारी कारें यात्रा के लिए सुरक्षित हैं।'

deepika padukone invest 21 crore in blu smart mobility
deepika padukone - फोटो : deepika padukone

'इसमें सुरक्षा मानक बहुत उच्च हैं। गाड़ियां हमारी हैं जिनके लिए हम चालको को नियुक्त करते हैं। चालकों को कार लाने की जरूरत नहीं है। दीपिका ने यह भी देखा कि सभी कारें इलेक्ट्रिक हैं। हम एक अच्छा ब्रांड बना रहे हैं जो पर्यावरण का भी ख्याल रखता है। यह कार कार्बन उत्सर्जन बिल्कुल भी नहीं करती हैं। इसके ना तो कभी दाम बढ़ते हैं और ना ही इसमें सवारी रद्द करने पर पैसे भी नहीं कटते।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone invest 21 crore in blu smart mobility
deepika padukone - फोटो : deepika padukone

'जब आप एक राइड बुक करते हैं तो आपको राइड मिलती है। आप राइड रद्द कर सकते हैं लेकिन ड्राइवर राइड रद्द नहीं कर सकता है। इन्हीं सब कारणों के कारण दीपिका को निवेश करने के लिए प्रेरित हुईं।' उन्होंने आगे बताया, 'दीपिका के कारण ब्रांड वैल्यू बढ़ी है इसके साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अलावा कुछ महिला चालक भी हमारी शुरुआत का हिस्सा बनी हैं ताकि उन्हें भी रोजगार मिल सके।'

विज्ञापन
deepika padukone invest 21 crore in blu smart mobility
deepika padukone - फोटो : instagram

गौरतलब है कि 2014 में उन्होंने दीपिका ने अपने पिता प्रकाश पादुकोण के साथ मिलकर केए एंटरप्राइजेज शुरू किया इसके साथ ही उन्होंने ड्रम्स फूड और स्पेस टेक्नोलॉजी स्टार्ट-अप बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस में भी निवेश किया हैं। दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी। इसके साथ ही दीपिका फिल्म '83' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह उनके अपोजिट दिखेंगे।  

करीना-सैफ ने मनाया बेटे तैमूर का तीसरा बर्थडे, आलीशान पार्टी की इनसाइड तस्वीरें आईं सामने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed