{"_id":"5b5c1dac4f1c1b49748b743b","slug":"deepika-padukone-left-behind-priyanka-and-aishwarya-to-become-most-admirable-female-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सगाई की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा के लिए बुरी खबर, इस 'रेस' में दीपिका से रह गईं पीछे ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सगाई की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा के लिए बुरी खबर, इस 'रेस' में दीपिका से रह गईं पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ सगाई करके अपना घर बसाने की तैयारियों में जुटी हुई है इस बीच दीपिका पादुकोण ने उन्हें एक बड़ा झटका दिया है। हाल ही में मार्केट रिसर्च पर आधारित एक वेबसाइट ने सूची जारी की है जिसमें दीपिका पादुकोण दुनिया की 9वीं सबसे ज्यादा प्रशंसनीय एक्ट्रेस बन गई हैं।
2 of 5
amitabh bachchan
इस सूची में दीपिका के बाद 10वें स्थान पर प्रियंका चोपड़ा और 11वें स्थान पर ऐश्वर्या राय बच्चन है। दिलचस्प बात यह है कि सूची में अमिताभ बच्चन इकलौते ऐसे भारतीय मेल एक्टर है जिनका नाम इस लिस्ट में शामिल है। इस लिस्ट में बिल गेट्स सबसे प्रशंसनीय पहले पुरुष और एंजेलिना जोली पहली महिला हैं।
YouGov इंटरनेशनल इंटरनेट वेबसाइट मार्केट रिसर्च और डाटा एनालिटिक्स फर्म है, जिसका मुख्यालय यूके में है। सबसे प्रशंसनीय शख्सियतों की सूची को वेबसाइट ने 35 देशों के सहयोग से तैयार किया है। इस सूची का आधार लोगों से पूछे गए कुछ सवाल और पोल्स हैं। इस सूची में दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रशंसनीय 20 पुरुष और 20 महिलाओं का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
padmaavat
आपको बता दें, यह साल दीपिका पादुकोण के लिए काफी अच्छा रहा है। दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। 'पद्मावत' महिलाओं पर आधारित पहली ऐसी फिल्म है जिसने 300 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही दीपिका का नाम इस साल टाइम के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल हो चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
ranveer and deepika
गौरतलब है कि दीपिका का स्टेच्यू लंदन के मैडम टुसाड और दिल्ली में लगने वाला है जिसके अनावरण अगले साल तक होगा। आपको बता दें, दीपिका पादुकोण की रणवीर सिंह से इस साल के अंत तक शादी करने की खबरें आ रही हैं। फिलहाल इस मामले पर दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।