बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' इन दिनों विवादों में घिरी हुई है। हाल ही में फिल्म का गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज हुआ है। इसके रिलीज होते ही बवाल होने लगा। संत समाज से लेकर राजनेता तक इसका विरोध कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब दीपिका की फिल्मों पर विवाद हुआ है। इससे पहले भी अभिनेत्री की फिल्में विवादों में रह चुकी हैं। उन फिल्मों को बैन करने की भी मांग उठी थी, लेकिन वे रिलीज हुईं और सुपरहिट भी साबित हुईं। आज हम आपको दीपिका की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो विवादों का शिकार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखा गईं।
Pathaan: विरोध के बाद भी दीपिका की इन फिल्मों ने की थी बंपर कमाई, क्या ‘पठान’ दिखा पाएगी कमाल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पठान' पर क्या है विवाद
फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशर्म रंग' विवादों में हैं। दरअसल, यह विवाद दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग को लेकर हुआ है। कुछ संगठनों ने दीपिका की भगवा बिकिनी पर विरोध जताया। वहीं, मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी यह बयान दिया है कि दीपिका के कपड़े और गाने के कुछ दृश्यों में बदलाव नहीं हुआ तो 'पठान' को मध्य प्रदेश में रिलीज नहीं होने देंगे।
यह भी पढ़े: बिकिनी पर बवाल: बॉलीवुड में पहले भी नजर आया भगवा कनेक्शन, दीपिका से पहले इन अभिनेत्रियों ने पहना यह रंग
पद्मावत
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' भी विवादों का शिकार हुई थी। दरअसल, इस फिल्म का विरोध करणी सेना ने किया था। आरोप था कि इस फिल्म के निर्माताओं ने ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की और उन्हें गलत तरीके से पेश किया। साथ ही, यह भी आरोप लगा कि दीपिका ने साड़ी पहनकर अपनी कमर दिखाई, जबकि महारानी पद्मावती हमेशा अपना तन छिपाती थीं। विवाद के बाद ग्राफिक्स के जरिए दीपिका की कमर को साड़ी से ढंका गया था और फिल्म का नाम पद्मावती से बदलकर पद्मावत किया गया। संजय लीला भंसाली के निर्देशन वाली यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई। 215 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 585 करोड़ की कमाई की थी।
यह भी पढ़े: Pathaan: ‘सबको पूजा करने का अधिकार लेकिन...’, शाहरुख-आमिर के पूजा करने पर क्या बोले मंत्री नरोत्तम मिश्रा
बाजीराव मस्तानी
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' भी इस लिस्ट में शामिल है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर 'बाजीराव मस्तानी' पर बाजीराव पेशवा के वंशज ने इतिहास से छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। महाराजा की दोनों पत्नी, काशीबाई और मस्तानी का गलत किरदार दिखाने का भी आरोप लगा था। कहा गया था कि मस्तानी महारानी थीं, लेकिन उन्हें नर्तकी के रूप में दिखाया गया। हंगामे के बाद फिल्म में कई बदलाव किए गए। 2015 में यह फिल्म रिलीज हुई। 145 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 356 करोड़ की कमाई की थी।
यह भी पढ़े: Kangana Ranaut: कंगना ने बयां किया बहन रंगोली के साथ हुए एसिड अटैक का दर्द, रूह कंपा देगी आपबीती
रामलीला
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर 'रामलीला' पर भी बवाल मचा था। 'रामलीला' का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही इस फिल्म पर विवाद होने लगा। दरअसल, यह विवाद फिल्म के नाम को लेकर था। आरोप था कि फिल्म का नाम 'रामलीला' रखकर हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। कई बार इस फिल्म का नाम बदला गया। फिल्म का नाम 'रामलीला' से 'राम-लीला' किया गया। इस पर भी विरोध हुआ। फिर, फिल्म का नाम 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' रखा गया। 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म का बजट 88 करोड़ था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
यह भी पढ़े: Usha Mangeshkar EXCLUSIVE: दीदी बोलीं ऐसा क्या है ‘जय संतोषी मां’ में, मुझे भी दिखाओ, और फिर घर ही बन गया...

कमेंट
कमेंट X