{"_id":"67d0ef30a02f235fed011952","slug":"deepika-padukone-new-film-the-intern-look-goes-viral-hollywood-film-announcement-to-be-soon-2025-03-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone New Film: दीपिका का ये रूप ‘इंटर्न’ का फर्स्ट लुक है!, हॉलीवुड फिल्म की रीमेक का एलान जल्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Deepika Padukone New Film: दीपिका का ये रूप ‘इंटर्न’ का फर्स्ट लुक है!, हॉलीवुड फिल्म की रीमेक का एलान जल्द
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: साक्षी
Updated Wed, 12 Mar 2025 07:49 AM IST
सार
दीपिका इन दिनों अपनी अगली फिल्म के लिए तरह तरह के लुक्स पर प्रयोग कर रही हैं और पेरिस के फैशन वीक में उनका जो लुक नजर आया है, वह एक ऐसी फिल्म का पूर्वाभ्यास है जिसका एलान वह जल्दी ही कर सकती हैं।
अभिनेता रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म के लिए लगातार मुंबई से लेकर हैदराबाद तक भागदौड़ में समय बिता रहे हैं, और दोनों हाथों से इन दिनों ब्रांड पर ब्रांड एंडोर्समेंट बटोर रहे हैं, उधर, उनकी अर्धांगिनी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने फैशन स्टेटमेंट से दुनिया में भारतीय सुंदरता का पचरम लहरा रही हैं। फैशन ब्रांड लुई विटॉन की ग्लोबल ब्रांड अंबेसडर बनने वाली पहली भारतीय का रिकॉर्ड बना चुकीं दीपिका की दमक इस बार पेरिस फैशन वीक में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आई।
बताते हैं कि दीपिका इन दिनों अपनी अगली फिल्म के लिए तरह तरह के लुक्स पर प्रयोग कर रही हैं और पेरिस के फैशन वीक में उनका जो लुक नजर आया है, वह एक ऐसी फिल्म का पूर्वाभ्यास है जिसका एलान वह जल्दी ही कर सकती हैं। दीपिका आखिरी बार निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) शक्ति शेट्टी के रूप में नजर आई थीं। उन्हें अब जल्द से जल्द निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की सीक्वल की शूटिंग शुरू करनी है।
लेकिन, सात समंदर पार से खबर है कि उससे पहले दीपिका अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘इंटर्न’ की हिंदी रीमेक के बारे में चौंकाने वाली जानकारी दे सकती हैं। फिल्म ‘इंटर्न’ इसी नाम की हॉलीवुड फिल्म की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। एनी हैथवे और रॉबर्ट डि नीरो अभिनीत फिल्म ‘इंटर्न’ की रीमेक पहले ऋषि कपूर के साथ बननी थी, फिर उनके निधन के बाद इसमें अमिताभ बच्चन की एंट्री हुई। वॉर्नर ब्रदर्स के इंडिया हेड डेंजिल डायस ‘अमर उजाला’ को बता चुके हैं कि फिल्म ‘इंटर्न’ को लेकर अतीत में दिक्कते रहीं हैं।
फिल्म ‘इंटर्न’ की हिंदी रीमेक के लिए निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा को साइन किया गया था लेकिन, अब वह इसके निर्देशक नहीं हैं। डेंजिल डायस बताते हैं कि फिल्म के निर्देशक और अन्य मसलों पर कंपनी लगातार काम कर रही है और उनकी कंपनी इस फिल्म को लेकर लगातार दीपिका के संपर्क में है और इसे जल्द से जल्द शुरू करने की कोशिश में हैं। दीपिका के करीबी सूत्र बताते हैं कि वह फिल्म ‘इंटर्न’ की हिंदी स्क्रिप्ट को लेकर ही पेरिस गई हैं और बहुत उम्मीद है कि वह इस पर जल्द ही अपने फैसले को सार्वजनिक करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।