{"_id":"67d05cb3e63f559fce098d94","slug":"crazxy-movie-box-office-collection-day-12-sohum-shah-film-total-earnings-in-india-2025-03-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Crazxy Box Office Collection Day 12: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही 'क्रेजी', दूसरे मंगलवार को महज इतना रहा कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Crazxy Box Office Collection Day 12: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही 'क्रेजी', दूसरे मंगलवार को महज इतना रहा कलेक्शन
सोहम शाह अभिनीत फिल्म 'क्रेजी' सिनेमाघरों में उम्मीदों के मुताबिक कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म को 'छावा' से कड़ी टक्कर मिली, जिसका असर इसके कलेक्शन पर साफ नजर आया है। आइए जानते हैं कि यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितना कमा पाई है।
सोहम शाह की हाल ही में री-रिलीज हुई फिल्म 'तुम्बाड़' ने सभी का दिल जीता था, इसलिए 'क्रेजी' से भी फैंस को बड़ी उम्मीदें थीं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस के आंकड़े तो यही इशारा कर रहे हैं कि यह फिल्म वैसा जादू नहीं चला पाई। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 12वें दिन फिल्म ने सिर्फ 28 लाख रुपये कमाए। अब तक इसका कुल कलेक्शन 10.78 करोड़ रुपये तक पहुंचा है।
Shankar: मद्रास हाई कोर्ट से निर्देशक शंकर को मिली राहत, संपत्ति जब्त करने पर लगी अंतरिम रोक
3 of 5
क्रेजी
- फोटो : यूट्यूब
शुरुआत से ही कलेक्शन रहा कम
'क्रेजी' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर फीकी रही। पहले दिन फिल्म ने केवल एक करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, पहले हफ्ते में यह आंकड़ा छह करोड़ 60 लाख रुपये तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्रेजी
- फोटो : यूट्यूब
बजट और कमाई का कुछ ऐसा है हिसाब
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'क्रेजी' का बजट 15 से 20 करोड़ रुपये के बीच है। 12 दिन बाद भी फिल्म अपनी लागत निकालने से दूर नजर आ रही है। देखना यह होगा कि यह फिल्म अपनी लागत के बराबर कब तक पहुंच पाती है।
विज्ञापन
5 of 5
क्रेजी
- फोटो : इंस्टाग्राम @shah_sohum
ये कलाकार भी हैं फिल्म में
'क्रेजी' में सोहम शाह के साथ शिल्पा शुक्ला, निमिषा सजायन और टीनू आनंद जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म को गिरीश कोहली ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसके प्रोड्यूसर्स में सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह, आदेश प्रसाद और अंकित जैन शामिल हैं।
संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।