मीडिया में खबरें हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नवंबर शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इन स्टार्स की ड्रीम वेडिंग सिंधी रीति-रिवाज से होने वाली है। इसी के अनुसार सारी तैयारी भी की जा रही है। इन स्टार्स के वेडिंग डेस्टिनेशन, गेस्ट लिस्ट की सभी खबरे सामने आ चुकी हैं। रणवीर सिंह से दीपिका का अफेयर रामलीला फिल्म के बाद से शुरू हुआ। इससे पहले दीपिका रणबीर कपूर को अपना दिल दे चुकी थीं।
शादी से पहले एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर दीपिका का बयान, बोलीं- मेरे मुंह पर यह बात कहने की हिम्मत...!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबरों की मानें तो एक समय में दीपिका अपना करियर छोड़कर मिसेज कपूर बनने के लिए तैयार थी, लेकिन ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। ब्रेकअप से रणबीर तो तुरंत उबर गए लेकिन दीपिका को तगड़ा झटका लगा था। कई ऐसे मौके आते हैं जब दीपिका रणबीर का नाम लेने से नहीं कतराती हैं। हाल ही में दीपिका ने वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के मौके पर रणबीर की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद लोगों ने इस कपल की पिछली जिंदगी के पन्नों को पलट लिया था।
View this post on Instagram
Capturing Moments 📸📸 #WorldPhotographyDay
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं। दोनों ने शादी के लिए अपनी पसंद की जगह इटली के लेक कोमो, लोम्बार्डी को चुना है। लेक कोमो इटली की तीसरी सबसे बड़ी और बहुत खूबसूरत लेक है। ये लेक ऐलप्स की पहाड़ियों की तलहटी पर है। रणवीर अपना प्यार जाहिर करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। शादी से 10 दिन पहले दीपिका की मां उजाला पादुकोण ने एक बड़ी पूजा रखी है, जिसमें दीपिका और रणवीर दोनों को शामिल होना है।