फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अटकलें: दीपिका पादुकोण ने पीवी सिंधु के साथ खेला बैडमिंटन, फैंस बोले- लगता है बायोपिक बनने वाली है

Tue, 21 Sep 2021 07:22 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 21 Sep 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone played badminton with olympic medal winner pv sindhu says Burning calories
पीवी सिंधु के साथ बैडमिंटन खेलतीं दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला मुंबई

दीपिका पादुकोण का फिल्मों के साथ-साथ स्पोर्ट्स से भी एक गहरा लगाव है जो अक्सर देखने को मिलता है। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण खुद भी एक मंझे हुए बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं और उन्होंने इंडिया के लिए कई मैच खेलें। वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण भी राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन खेल चुकी हैं। हालांकि फैशन और बॉलीवुड में दिलचस्पी रखने वाली दीपिका पादुकोण ने इसे प्रोफेशन के तौर पर नहीं चुना। लेकिन कई मौकों पर दीपिका पादुकोण को बैडमिंटन खेलते हुए देखा जा चुका है।



पीवी सिंधु के साथ खेला बैडमिंटन

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया पर ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के साथ बैडमिंटन खेलते हुए कई तस्वीरें और वीडियो साझा की। इन तस्वीर और वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। दीपिका पीवी सिंधु के साथ हर मूव को बड़ी ही बारीकी से सीखती और खेलती हुईं नजर आ रही है। उनकी इन तस्वीरों को देखकर साफ जाहिर है कि दोनों बैडमिंटन खेलते हुए काफी एंजॉय कर रहे हैं।

deepika padukone played badminton with olympic medal winner pv sindhu says Burning calories
पीवी सिंधु के साथ बैडमिंटन खेलतीं दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला मुंबई

दीपिका ने लिखा ये कैप्शन

दीपिका पादुकोण के बैडमिंटन खेलने के अंदाज को प्रशंसकों द्वारा सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। 1 घंटे में इन तस्वीरों को पांच लाख से अधिक लोग पसंद कर चुके हैं और साथ ही इन तस्वीरों पर जमकर कमेन्ट कर रहे हैं। दीपिका ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हर नियमित दिन की तरह, पीवी सिंधु के साथ कैलोरीज बर्न करते हुए’। एक फोटो में दीपिका पादुकोण और पी.वी. सिंधु मुस्कराती हुई नजर आ रही हैं।

deepika padukone played badminton with olympic medal winner pv sindhu says Burning calories
पीवी सिंधु के साथ बैडमिंटन खेलतीं दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फैंस ने लगाए साथ काम करने के कयास

दीपिका और पीवी सिंधु की एक साथ इन तस्वीरों को लोग जहां सोशल मीडिया पर खूब प्यार दे रहे हैं तो वहीं प्रशंसक लगातार इस बात का कयास लगा रहे हैं कि दीपिका पीवी सिंधु कि बायोपिक में काम कर रही हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, दो आइडल एक साथ। तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘लगता है बायोपिक बनने वाली है’।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone played badminton with olympic medal winner pv sindhu says Burning calories
पीवी सिंधु के साथ बैडमिंटन खेलतीं दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला मुंबई

पीवी सिंधु ने किया था कमेंट

इससे पहले दीपिका ने सोशल मीडिया पर बैडमिंटन खेलने के बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। इस तस्वीर को साझा करते हुए दीपिका ने लिखा, ‘पोस्ट बैडमिंटन ग्लो’। उनकी इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए पीवी सिंधु ने लिखा, ‘कितनी कैलोरी के बाद? पीवी सिंधु के कमेंट पर जवाब देते हुए दीपिका ने कहा, ‘कैलोरी को भूल जाओ मेरी बॉडी में बहुत दर्द है’।

विज्ञापन
deepika padukone played badminton with olympic medal winner pv sindhu says Burning calories
दीपिका पादुकोण, पीवी सिंधु, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई के रेस्तरां में पहुंचे थे दोनों साथ-साथ

इससे पहले भी मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर दीपिका पादुकोण और पीवी सिंधु को मीडिया ने अपने कैमरे में कैप्चर किया था। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। दीपिका ने पीवी सिंधु के साथ कई मीडिया कैमरा के लिए पोज दिए। इन दोनों को बाद में रणवीर सिंह ने भी जॉइन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed