फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने के बाद फिर एक्टिव हुईं दीपिका पादुकोण, जारी किया AUDIO संदेश

Fri, 01 Jan 2021 03:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 01 Jan 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Post Audio Diaries After Deleting Her All Social Media Posts
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने नए साल पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के सभी पोस्ट डिलीट कर दिए। इसके बाद से ही फैंस को लगातार चिंता होने लगी कि आखिर दीपिका ने ऐसा क्यों किया। अब दीपिका ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर नए साल के मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है।

Deepika Padukone Post Audio Diaries After Deleting Her All Social Media Posts
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो डायरी पोस्ट की है। इसके माध्यम से उन्होंने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। इस ऑडियो में दीपिका कहती हैं, आप सभी का मेरा ऑडियो डायरी में स्वागत है जहां मैं अपने विचार आपके सामने रखूंगी। ये बात आप सभी मानेंगे कि साल 2020 अनिश्चितताओं से भरा रहा। लेकिन मेरे लिए ये साल काफी कुछ सीखने वाला भी रहा।

Deepika Padukone Post Audio Diaries After Deleting Her All Social Media Posts
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दीपिका कहती हैं, 'मेरे लिए 2020 कृतज्ञता व्यक्त करने वाला साल भी रहा। अब साल 2021 के लिए मैं बस यहीं कह सकती हूं कि आप सभी स्वस्थ रहें और आपके मन को शांति मिले। सभी को नए साल की शुभकामनाएं। हालांकि दीपिका ने पोस्ट डिलीट करने की वजह उजागर नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Post Audio Diaries After Deleting Her All Social Media Posts
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram: deepikapadukone

अटकलें ऐसी भी हैं कि एक्ट्रेस कोई नई ऑडियो सीरीज शुरू कर सकती हैं। दीपिका इन दिनों पति रणवीर सिंह के साथ राजस्थान के रणथंभोर में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। दोनों ने नए साल का जश्न वहीं मनाया।

विज्ञापन
Deepika Padukone Post Audio Diaries After Deleting Her All Social Media Posts
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका की आने वालीं फिल्में
दीपिका निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म में अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ दिखाई देंगी। इसके साथ ही वह शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'पठान' में भी काम कर रही हैं। वह नाग अश्विन के निर्देशन में एक और फिल्म की शुरुआत करेंगी। फिल्म में तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास उनके साथ होंगे। इसके अलावा उनके पास फिल्म 83 और द इंटर्न हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed