फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nana Patekar Birthday: नाना पाटेकर के अभिनेता बनने के पीछे पत्नी का है बड़ा हाथ, आर्थिक तंगी के दिनों में हर पल दिया साथ

Fri, 01 Jan 2021 02:46 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 01 Jan 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
Nana patekar birthday special here know about his life facts
नाना पाटेकर, नीलकांति पाटेकर - फोटो : instagram/nana.patekar

नाना पाटेकर का जन्म एक जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के कोलाबा में हुआ। उनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर है। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी सिनेमा में भी काफी काम किया है। नाना अपनी सहज अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उनकी डायलॉग डिलीवरी के लोग दीवाने हैं। उनके कुछ डायलॉग तो ऐसे है जो हर बच्चे बच्चे की जुबां पर चढ़े हुए हैं। नाना के फिल्मी करियर के बारे में तो सभी जानते हैं, चलिए उनके जन्मदिन पर बताते हैं उनकी निजी जिदंगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

Nana patekar birthday special here know about his life facts
नाना पाटेकर - फोटो : instagram/nana.patekar

नाना पाटेकर एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता मुंबई में टेक्सटाइल का बिजनेस करते थे। एक वक्त ऐसा आ गया जब उनके परिवार को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तब नाना ने पढ़ाई के साथ-साथ काम करने के बारे में भी सोचा। वह सुबह कॉलेज जाते फिर वक्त मिलते ही एक विज्ञापन एजेंसी के लिए काम में जुट जाते।

Nana patekar birthday special here know about his life facts
नाना पाटेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

काम के दौरान नाना की मुलाकात एक दिन नीलकांति पाटेकर से हुई जो आगे चलकर उनकी पत्नी बनीं। नीलकांति उस वक्त बैंक में काम करती थीं। हालांकि उनकी रुचि थिएटर में भी थी और उन्होंने स्टेज पर परफॉर्मेंस भी किया था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और साल 1978 में नाना और नीलकांति ने शादी कर ली। उस वक्त नाना की उम्र 27 साल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nana patekar birthday special here know about his life facts
नाना पाटेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नाना पाटेकर ने 1978 में फिल्म गमन से डेब्यू किया। इसके अलावा वह मराठी सिनेमा में छोटे-छोटे रोल  करते रहे। उन्हें फिल्म आज की आवाज, अंकुश, प्रतिघात, मोहरे और आवाम में सभी ने नोटिस किया। मीरा नायर की फिल्म सलाम बॉम्बे में नाना के अभिनय को सभी ने सराहा। मेनस्ट्रीम हिंदी सिनेमा में नाना पाटेकर की पहचान फिल्म परिंदा से बनी। इसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।

विज्ञापन
Nana patekar birthday special here know about his life facts
नाना पाटेकर - फोटो : फिल्म का एक दृश्य

शुरुआत में जब नाना पाटेकर केवल थिएटर करते थे उस वक्त उन्हें पैसे की दिक्कतें भी होती थीं। उन्हें एक शो के 75 रुपये ही मिलते थे। वहीं उनकी पत्नी नीलकांति की सैलरी प्रति माह ढाई हजार रुपये थी। एक इंटरव्यू के दौरान नाना पाटेकर ने बताया कि 'उस मुश्किल घड़ी में नीलकांति ने मुझसे कहा कि आप पैसे की चिंता मत कीजिए और अपना काम मेहनत से करिए।' इसके बाद नाना पाटेकर ने करीब एक दशक तक थिएटर में काम किया। नाना पाटेकर की मुख्य फिल्मों में तिरंगा, क्रांतिवीर, खामोशी, यशवंत, कोहराम, अब तक छप्पन, अपहरण, टैक्सी न. 9211, वेलकम और राजनीति हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed