फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मासूम चेहरे से सोनाली बेंद्रे ने लोगों को बनाया दीवाना, इस शादीशुदा राजनेता के प्यार में थीं पागल

Fri, 01 Jan 2021 12:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 01 Jan 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
Sonali Bendre Birthday Special Know Some Unknown Facts About Actress and Her Love Life
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे अपने समय में लाखों दिलों की धड़कन रही हैं। सोनाली के मासूम चेहरे के दीवाने आज भी लोग हैं। सोनाली का जन्म 1 जनवरी 1975 को हुआ था। सोनाली इस बार अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनाली ने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं। उन्हें उनके हर किरदार में दर्शकों में पसंद किया है। सोनाली के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Sonali Bendre Birthday Special Know Some Unknown Facts About Actress and Her Love Life
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाली बेंद्रे का जन्म मुंबई में ही हुआ था। उन्होंने मुंबई के रामनारायण लोहिया कॉलेस से अपनी पढ़ाई की है। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही सोनाली को मॉडलिंग में दिलचस्पी थी। उन्होंने 1994 में मॉडलिंग से ही अपने करियर की शुरुआत की। सोनाली की खूबसूरती की वजह से उन्हें फिल्मों में भी काम मिल गया। सबसे पहले सोनाली को पहली फिल्म सोहेल खान के प्रोडक्शन में बनने जा रही 'राम' ऑफर हुई थी। लेकिन किन्हीं कारणों से ये फिल्म बन नहीं पाईं।

Sonali Bendre Birthday Special Know Some Unknown Facts About Actress and Her Love Life
सोनाली बेंद्रे

सोनाली के करियर को इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद साल 1995 में सोनाली ने फिल्म 'आग' से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार गोविंदा नजर आए थे। ये फिल्म नहीं चली इसके बाद सोनाली 1996 में फिल्म 'दिलजले' में नजर आईं। इस फिल्म में सोनाली के साथ अभिनेता अजय देवगन भी थे। फिल्म में सोनाली के अभिनय को खूब पसंद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonali Bendre Birthday Special Know Some Unknown Facts About Actress and Her Love Life
सोनाली बेंद्रे

सोनाली की फिल्मों के साथ ही उनकी लव लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है। सोनाली बेंद्रे मशहूर राजनेता राज ठाकरे के प्यार में पड़ गई थीं। कहा जाता है राज ठाकरे भी सोनाली से प्यार कर बैठे थे। कहा जाता है राज ठाकरे सोनाली के प्यार में इतने पागल थे कि वह सोनाली से शादी करना चाहते थे लेकिन राज पहले से ही शादी शुदा थे। जब यह बात शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को पता चली तो उन्होंने राज ठाकरे को सोनाली से शादी के लिए मना कर दिया।

विज्ञापन
Sonali Bendre Birthday Special Know Some Unknown Facts About Actress and Her Love Life
सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाली ने 12 नवबंर 2002 को फिल्म निर्देशक गोल्डी बहल से शादी कर ली। सोनाली और गोल्डी का एक बेटा भी है। सोनाली बेंद्रे सबसे ज्यादा चर्चाओं में तब आईं जब जुलाई 2018 में उन्हें कैंसर का पता चला। सोनाली ने खुद ही इस बात की जानकारी दी थी। हालांकि इसके बाद उनका कई महीनों तक इलाज चला, अब सोनाली ठीक हैं।

पढ़ें: डांसर होने की वजह से राखी सावंत की नहीं हो पाई थी शादी, Bigg Boss में किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed