फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidya Balan Birthday: एडल्ट किरदार निभाकर रातों रात मशहूर हुईं विद्या बालन, कभी इस वजह से कहा जाता था 'मनहूस'

Fri, 01 Jan 2021 12:39 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 01 Jan 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Vidya balan Lesser Know Facts about dirty picture Actress
विद्या बालन - फोटो : Instagram- @balanvidya

साल की शुरुआत के पहले दिन यानी 1 जनवरी को विद्या बालन का जन्मदिन होता है। 'कहानी', 'डर्टी पिक्चर', 'इश्किया' और 'पा' जैसी फिल्मों में संजीदा किरदार निभा चुकी विद्या बालन को एक समय में इस बात का डर सताने लगा था कि था उन्हें कभी हल्की-फुल्की फिल्मों के ऑफर ही नहीं आएंगे। चलिए विद्या के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें...

Happy Birthday Vidya balan Lesser Know Facts about dirty picture Actress
विद्या बालन - फोटो : Instagram: @balanvidya

विद्या बालन का जन्म मुंबई के चेम्बूर में तमिल परिवार में हुआ। विद्या ने महज 16 साल की उम्र में ही एकता कपूर के टीवी सीरियल हम पांच से अपने करियर की शुरुआत की लेकिन विद्या अपना करियर फिल्मों में बनाना चाहती थीं। मलयालम और तमिल फिल्मों में कई प्रयासों के बाद भी वो असफल रहीं। 

Happy Birthday Vidya balan Lesser Know Facts about dirty picture Actress
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम हासिल कर चुकीं विद्या बालन जब शुरुआत में फिल्मों में अभिनय से लिए संघर्ष कर रही थीं तब उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता मोहनलाल के साथ मलयालम फिल्म में काम करने का मौका मिला था। हालांकि ये फिल्म किसी कारणवश बंद हो गई और इसके लिए विद्या बालन को जिम्मेदार ठहराया गया साथ ही उन्हें मनहूस भी कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Vidya balan Lesser Know Facts about dirty picture Actress
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'हे बेबी' और 'किस्मत कनेक्शन' में बढ़े वजन और विद्या के पहनावे को लेकर उनकी काफी आलोचना की गई। इस बात से विद्या इतनी निराश हुईं कि उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ देने का फैसला कर लिया। हालांकि अपने करियर की शुरुआत में 'परिणीता' और 'मुन्ना भाई...' जैसी फिल्मों के लिए विद्या की काफी तारीफ हुई थी।
 
विज्ञापन
Happy Birthday Vidya balan Lesser Know Facts about dirty picture Actress
डर्टी पिक्चर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उन्होंने बॉलीवुड में ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘गुरु और सलाम-ए-इश्क’ जैसी कई हिट फिल्में कीं लेकिन साल 2011 में आई फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ ने उनकी किस्मत बदल दी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। बता दें कि विद्या ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘डर्टी पिक्चर में सिल्क स्मिता के किरदार में ढल पाना मेरे लिए थोड़ा मुश्किल था। हम दोनों का व्यक्तित्व एक-दूसरे से बिल्कुल अलग था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed