{"_id":"5d32be638ebc3e6cbd38e43c","slug":"deepika-padukone-ranbir-kapoor-meets-luv-ranjan-at-juhu-house-for-next-project","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद एक्स ब्वॉयफ्रेंड संग डायरेक्टर के घर के बाहर स्पॉट हुईं दीपिका, क्या साथ करेंगे फिल्म?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद एक्स ब्वॉयफ्रेंड संग डायरेक्टर के घर के बाहर स्पॉट हुईं दीपिका, क्या साथ करेंगे फिल्म?
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की भले ही असल जिंदगी में जोड़ी ना बन सकी हो लेकिन दोनों की रील लाइफ जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी। इसके साथ ही इनके इश्क के चर्चे ने भी दोनों को लाइमलाइट में बनाए रखा। जितने दोनों के इश्क के किस्से लोगों की जुंबा पर रहे उतना ही ब्रेकअप भी चर्चा में रहा। दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली तो वहीं रणबीर का नाम आलिया से जोड़ा जा रहा है। इस बीच यह दोनों स्टार एक साथ लव रंजन के घर के बाहर स्पॉट हुए।
2 of 5
Deepika Padukone
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
लव रंजन (Luv Ranjan) के घर के बाहर दीपिका और रणबीर को एक साथ देखा गया। इन दोनों के एक साथ देखे जाने से एक बार फिर से नए प्रोजेक्ट में साथ में आने की खबरों को हवा मिल गई। कहा जा रहा है कि दोनों लव रंजन के अगले प्रोजेक्ट में साथ काम कर सकते हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में अजय देवगन हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर आ सकती है।
3 of 5
Ranbir Kapoor
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सामने आई तस्वीरों में यह दोनों कार में बैठकर जाते हुए भी दिखाई दिए। दोनों अलग-अलग कार में आए थे। तस्वीरों में दोनों कार में बैठकर फैंस को वेव करते हुए दिखाई दिए। इस मौके पर दीपिका ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहने हुई थीं तो वहीं रणबीर व्हाइट शर्ट के साथ डेनिम जींस पहने हुए थे। दीपिका और रणबीर अब तक महज तीन फिल्मों में एक साथ नजर आए।
सबसे पहले साल 2008 में आई 'बचना ए हसीनो', दूसरी साल 2013 में आई 'ये जवानी है दीवानी' और तीसरी साल 2015 में आई 'तमाशा'। यह तीनों फिल्में हिट रही थी। तीनों ही फिल्मों में इन दोनों की एक्टिंग की तारीफ हुई थी। दीपिका ने हाल ही में 'छपाक' फिल्म की शूटिंग पूरी की है तो वहीं रणवीर जल्द ही आलिया भट्ट के साथ 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
ranbir kapoor alia bhatt
- फोटो : Instagram
कुछ दिन पहले आलिया और रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी भी गए थे। जहां से इन दोनों की शूटिंग की तस्वीरें आई थीं। ब्रह्मास्त्र फिल्म में आलिया-रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।