{"_id":"5d32a4788ebc3e6cc05049eb","slug":"siddhartha-malhotra-revealed-shocking-thing-on-kapil-sharma-says-wants-to-kidnap-taimur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर कौन करना चाहता है तैमूर को किडनैप? नाम जानकर सैफ और करीना भी रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिर कौन करना चाहता है तैमूर को किडनैप? नाम जानकर सैफ और करीना भी रह जाएंगे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 20 Jul 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तैमूर अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीना और सैफ के छोटे बेटे तैमूर (Taimur) की क्यूटनेस देख किसी का भी दिल पिघल जाता है। फिर चाहे वह आम हो या खास हर कोई नन्हें तैमूर को देखकर उनका मुरीद हो जाता है। इस बीच तैमूर से जुड़ी एक ऐसी खबर आई है जो करीना और सैफ की मुश्किलें बढ़ा सकती है। खबरों की मानें तो तैमूर को कोई किडनैप करना चाहता है। यह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम है। तैमूर की किडनैपिंग का खुलासा कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में हुआ।
2 of 5
Jabariya Jodi
- फोटो : file photo
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'जबरिया जोड़ी' (Jabariya Jodi) का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान सिद्धार्थ और परिणीति ने जमकर मस्ती की और कई खुलासे भी किेए। इस दौरान कपिल शर्मा ने इन दोनों एक्टर्स से एक सवाल पूछा जिसके जवाब में सिद्धार्थ मल्होत्रा कुछ ऐसा कह गए जिसे जानकर करीना और सैफ परेशान जरूर हो जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि यह बात नन्हें तैमूर से जुड़ी है।
3 of 5
Jabariya Jodi
- फोटो : file photo
कपिल शर्मा ने शो के दौरान जबरिया जोड़ी से सवाल पूछा कि अगर उन्हें असल जिंदगी में किसी को किडनैप करने का मौका मिले तो वह किसे करेंगे? इसके जवाब में परिणीति ने सैफ अली खान का नाम लिया। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने तैमूर का नाम लिया। सिद्धार्थ ने कहा कि वह करीना के बेटे तैमूर को किडनैप करना चाहेंगे। सिद्धार्थ का यह जवाब सुनकर कपिल और परिणीति दोनों उन्हें देखते रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Jabariya Jodi
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
दरअसल, सिद्धार्थ और परिणीति अपनी आने वाली फिल्म 'जबरिया जोड़ी' का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। यह फिल्म पहले जुलाई में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब 2 अगस्त को रिलीज होगी। ऑल्ट बालाजी की यह फिल्म बिहार में प्रचलित 'पकड़ुवा विवाह' पर आधारित है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा स्टारर इस फिल्म को प्रशांत सिंह ने निर्देशित किया है, जो इससे पहले "ये है आशिकी" टीवी सीरीज निर्देशित कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शक्ति कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
'जबरिया जोड़ी' से पहले कपिल शर्मा के शो में पद्मिनी कोल्हापुरी और शक्ति कपूर आए थे। शो में शक्ति कपूर ने जैसे ही एंट्री की उन्होंने पद्मिनी को देखकर शायरी सुनाई। शक्ति कपूर ने कहा कि 'बिना देखे तेरी तस्वीर बना सकता हूं.. बिना मिले तेरा हाल बता सकता हूं.. अरे मेरी मोहब्बत में इतनी ताकत है कि तेरी आंख के आंसू, अपनी आंख से निकाल सकता हूं।' शक्ति कपूर की इस शायरी को सुनकर पद्मिनी कोल्हापुरी ने तुरंत कहा कि 'ऐसी शायरी सुनाकर ही इन्होंने मेरी बहन को फंसा लिया था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।