फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी से अलग होने की खबरों के बीच आमिर खान के भांजे के लिए गुड न्यूज, अवंतिका ने भेजा 'सॉरी नोट'

Sat, 20 Jul 2019 04:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 20 Jul 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
Between divorce rumours Avantika Malik send sorry note to Aamir Khan nephew Imran Khan
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter

आमिर खान (Aamir Khan) के भांजे इमरान खान (Imran Khan) और उनकी पत्नी बीते कुछ दिनों से अलग रह रहे हैं। इस बीच दोनों के तलाक की खबरें भी आई थीं। वहीं हाल ही में आई खबर इमरान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। जानकारी के मुताबिक इमरान को अवंतिका ने उनके जन्मदिन पर फूलों के गुलदस्ते के साथ एक नोट भेजा है। अवंतिका के इस कदम को नई शुरुआत की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। 

Between divorce rumours Avantika Malik send sorry note to Aamir Khan nephew Imran Khan
Imran Khan with avantika - फोटो : twitter

स्पॉटब्वॉय से बातचीत के दौरान करीबी सूत्र ने बताया कि अवंतिका ने इस नोट में भावुक होकर माफी मांगी है। अवंतिका ने माफी किस वजह से मांगी इस बात की तो जानकारी नहीं है। हालांकि इमरान से अलग जाकर रहने के लिए अवंतिका खुद को मानसिक तनाव से दूर रखना चाहती थी। इसलिए अवंतिका ने वेलनेस सेंटर ज्वॉइन किया था। कुछ दिनों तक अवंतिका लंदन में यूरोपियन बारटेंडर स्कूल भी ज्वॉइन किया। यह तीन हफ्ते का कोर्स था। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने अलग रहने के दौरान एक दूसरे से कोई बात नहीं की। 

Between divorce rumours Avantika Malik send sorry note to Aamir Khan nephew Imran Khan
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter

अवंतिका के घर छोड़कर जाने की खबरों के बीच उनका मां का बयान भी आया था। इन डॉटकॉम के मुताबिक अवंतिका की मां ने इस बात की पुष्टि की अवंतिका और इमरान के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। हालांकि उन्होंने इस बात से साफ इनकार किया दोनों अलग होने का सोच रहे हैं। अवंतिका की मां के अनुसार दोनों के बीच कुछ मतभेद हैं लेकिन जल्द ही सुलझा लेंगे। इस बीच अवंतिका मलिक ने अपने नाम से खान सरनेम भी हटा लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Between divorce rumours Avantika Malik send sorry note to Aamir Khan nephew Imran Khan
Avantika Malik and Imran Khan - फोटो : twitter

डीएनए ने अपनी रिपोर्ट में अवंतिका और इमरान को लेकर खुलासा किया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि अवंतिका और इमरान के बीच कई तरह के विवाद शुरू हो गए हैं। बात यहां तक बढ़ गई कि अवंतिका ने इमरान के मुंबई के पाली हिल में बने घर को भी छोड़ दिया है। इस वक्त अपने परिवार के साथ रह रही हैं। इमरान खान ने साल 2011 में लॉग टाइम गर्लफ्रेंड अवंतिका के साथ शादी रचाई थी। अवंतिका और इमरान की एक बेटी भी है जिसका नाम इमायरा है। फिल्म करियर की बात करें तो इमरान ने साल 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने ना' फिल्म से जेनेलिया के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म तो हिट हुई और इमरान का करियर भी ठीक-ठाक चल पड़ा। 

विज्ञापन
Between divorce rumours Avantika Malik send sorry note to Aamir Khan nephew Imran Khan
imran khan, avantika malik, vandana malik - फोटो : social media

इस फिल्म के बाद इमरान कई सारी फिल्मों में नजर आए लेकिन अपने मामा आमिर खान की तरह इंडस्ट्री में कुछ खास जगह नहीं बना पाए। इमरान को बॉलीवुड में 11 साल हो चुके है लेकिन साल 2015 में 'कट्टी बट्टी' के बाद उनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। इमरान खान ने बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड एक्टर काम करना शुरू किया था। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'कयामत से कयामत तक' फिल्म में इमरान ने आमिर खान के बचपन का किरदार निभाया था। यह फिल्म साल 1988 में रिलीज हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed