बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 18 जुलाई को 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। शादी के बाद प्रियंका का यह पहला बर्थडे था। प्रियंका के इस बर्थडे को खास बनाने के लिए पति निक जोनस (Nick Jonas) ने कोई कसर नहीं छोड़ी। खास बात यह है कि प्रियंका के इस जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए उनकी मां और चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा भी पहुंचीं। प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें आपको दिखाते हैं।
मियामी बीच पर प्रियंका ने शादी के बाद मनाया पहला बर्थडे, देखिए सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपडा़ ने अपना जन्मदिन इस बार मियामी बीच पर मनाया। इस खास दिन पर प्रियंका ने लाल रंग की शिमरी ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। सामने आई तस्वीरों में प्रियंका सिर पर एक बैंड लगाई हुई हैं जिस पर लिखा है 'बर्थडे गर्ल'।
Dear God Please protect this child at any cost! @priyankachopra
A post shared by Priyanka Chopra Online (@priyankaonline) on
From Priyanka 's birthday bash ❤ @priyankachopra @parineetichopra
A post shared by Priyanka Chopra Online (@priyankaonline) on
अब जरा इस तस्वीर में देखिए, प्रियंका केक में लगी कैंडिंल बुझाते हुए नजर आ रही हैं। साथ में निक जोनस और परिणीति चोपड़ा भी हैं। खास बात है कि प्रियंका की ड्रेस और केक का कलर एक सा है। केक का नीचे वाला हिस्सा गोल्डन है जबकि ऊपर वाला हिस्ला लाल रंग का है जो प्रियंका की ड्रेस से एकदम मैच कर रहा है।
Baby Ka Hai Birthday Bash @priyankachopra ❤
A post shared by Priyanka Chopra Online (@priyankaonline) on
इन तस्वीरों में मधु चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा, निक जोनस और प्रियंका के अलावा कई और लोग नजर आ रहे हैं। किसी तस्वीर में निक प्रियंका की तस्वीर खींचते तो वहीं किसी तस्वीर में दोनों एक दूसरे को ड्रिंक पिलाते हुए नजर आ रहे हैं। प्रियंका के बर्थडे पर निक जोनस ने मियामी बीच पर ग्रैंड पार्टी दी थी इस बात का सबूत यह तस्वीरें हैं।
More pictures from last night 😍 @priyankachopra
A post shared by Priyanka Chopra Online (@priyankaonline) on
This is so cute ❤😍 from @priyankachopra 's birthday bash 💃🏽🕺🏽
A post shared by Priyanka Chopra Online (@priyankaonline) on
बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस ने सोशल मीडिया पर एक अलग अंदाज में भी विश किया था। प्रियंका की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए निक ने प्रियंका के लिए बेहद प्यारभरा कैप्शन लिखा था। निक ने लिखा- 'मेरी दुनिया की रोशनी, मेरा पूरा दिल, आई लव यू बेबी, जन्मदिन मुबारक।'
Light of my world. My whole heart. I love you baby. Happy birthday.
A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on